फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kasganj examination center canceled for demanding money from candidates

परीक्षार्थियों से धन उगाही: आरएमपीएसयू विश्वविद्यालय ने की कार्रवाई, कासगंज का परीक्षा केंद्र निरस्त

Thu, 30 Nov 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:59 PM IST
सार

परीक्षा के नाम पर पैसा मांगने पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय म्यासुर पटियाली कासगंज को निरस्त कर दिया है। इस परीक्षा केंद्र की जगह कुसुमा देवी महाविद्यालय जटायु, अशोकपुर अमानपुर कासगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।

विज्ञापन
Kasganj examination center canceled for demanding money from candidates
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के कुलपति ने परीक्षार्थियों से पैसा मांगने के आरोप में परीक्षा केंद्र श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय म्यासुर पटियाली कासगंज को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय म्यासुर पटियाली कासगंज की छात्राओं की परीक्षाएं इसी कॉलेज में चल रही थीं। इसी कॉलेज में सर एमयू डिग्री कॉलेज सहावर कासगंज के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं हो रही थीं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों से धन उगाही की शिकायत पर कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया। इस परीक्षा केंद्र की जगह कुसुमा देवी महाविद्यालय जटायु, अशोकपुर अमानपुर कासगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। अब दोनों महाविद्यालयों की परीक्षाएं संशोधित परीक्षा केंद्र पर होंगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर इस तरह की शिकायतें आती हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र की शुचिता और पारदर्शिता बनाई रखी जाएगी। नोडल केंद्र गंजडुंडवारा कॉलेज, गंजडुंडवारा कासगंज होगा। 2 दिसंबर 2023 और उसके बाद होने वाली परीक्षाएं इसी केंद्र पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed