फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   karvachauth news

मेरी 'जान' हो तो अपनी जान की परवाह करो

Thu, 17 Oct 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
karvachauth news
आर एस होन्डा में राजेश्वरी ने करवाचौथ पर अपने पति राम बाबू को हेलमेट दिया। - फोटो : CITY OFFICE
कहावत है कि जान है तो जहान है और जहान है तो ही करवाचौथ का व्रत महान है। इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है दो पहिया वाहन खरीदने वालों की पत्नियों ने। बुधवार को शहर के शोरूमों पर दो पहिया वाहनों को खरीदने पर शहर की महिलाओं ने अपने पतियों को हेल्मेट गिफ्ट में दिया। यहां महिलाओं ने कहा कि करवाचौथ व्रत लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है, लेकिन हेल्मेट दुर्घटना के समय जान माल को बचाएगा। इस कड़ी में युवा दंपतियों से लेकर बुजुर्ग दंपति की लिस्ट शामिल है।
विज्ञापन

शहर के मैरिस रोड स्थित आरएस होंडा शोरूम पर गंभीरपुरा निवासी नेवी के चीफ सूबेदार पद से रिटायर्ड 72 वर्षीय सुरेश चंद फौजी ने अपने लिए एक्टिवा स्कूटर खरीदा। उनके साथ आईं 70 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी ने सुरेश चंद को हेल्मेट पहनाकर कहा कि वाहन चलाते समय इसे जरूर लगाना। शकुंतला देवी ने बताया कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उम्र के चौथे पड़ाव पर तो और भी जरूरी है। इसी तरह स्कूटर खरीदने पर डोरी नगर निवासी राजेश्वरी ने पति बाबूराम को हेल्मेट पहनाया। धनीपुर निवासी ऊषा गुप्ता ने पति वीरेश कुमार गुप्ता को हेल्मेट पहनाया। उनके साथ बेटी कीर्ति गुप्ता भी थीं। जीटी रोड स्थित विकास ऑटो व्हील्स शोरूम पर विनय नगर कॉलोनी निवासी मुन्नी चौहान ने अपने पति सोमवीर सिंह चौहान को हेल्मेट गिफ्ट किया। गुलशन पार्क निवासी ज्योति गुप्ता ने पति विक्रांत गुप्ता को हेल्मेट देकर यातायात नियम पालने करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सिल्की-मिल्की कॉटन साड़ी महिलाओं की पसंद
आज करवाचौथ है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज व्रत रखेंगी। इससे पहले बुधवार को महिलाओं की भीड़ बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़ी। साड़ियों में महिलाएं ने चौड़े बार्डर वाली सिल्की मिल्की कॉटन साड़ी पसंद की। सोने में पैंडल और डैंगलर की काफी डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्की मिल्की के अलावा सिल्क, बनारसी, जयपुरी लहरिया आदि साड़ियां भी खूब बिकी। लेकिन चौड़े बार्डर की साड़ियों की डिमांड अधिक बताई गई। सोने चांदी में बात करें तो पैंडल, डैंगलर की डिमांड अधिक रही। अंगूठी, पेंडल सेट, टॉप्स, अंगूठियां भी खरीदी गईं। चूंकि चांदी सुहाग का प्रतीक है, इसलिए इस बार महिलाओं ने हॉलमार्क वाली चांदी की वस्तुओं पर भरोसा जताया।
बनारसी, सिल्क की साड़ियां महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसके साथ चौड़े बार्डर में आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियों की भी खूब डिमांड है। - कुलदीप वार्ष्णेय, साड़ी केंद्र रेलवे रोड।
सिल्की मिल्की कॉटन साड़ी खूब बिकी हैं। सारी की सारी साड़ियां बिक गई हैं। चौड़े बार्डर को काफी पसंद किया जा रहा है। - चिराग वार्ष्णेय, मुकंदीलाल मूलचंद साड़ी विक्रेता, गली गुल्लू जी।

पैंडल के साथ-साथ सोने के डैंगलर की काफी मांग बढ़ी है। हॉलमार्क वाली बिछिया, पायल भी खूब बिक रही हैं। विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अलीगढ़ सराफा कमेटी।
आधुनिक युग में भी जीवित है परंपराएं
यूं तो करवाचौथ के त्यौहार में आधुनिक तकनीक ने अपनी जगह बना ली है। जिनके पति दूर रहते हैं, उनका चेहरा वीडियो कालिंग से देखकर महिलाएं व्रत खोलती हैं। वहीं दूर रहने वाले पति भी अपनी पत्नियों को आनलाइन के माध्यम से गिफ्ट मुहैया करा रहे हैं। फिर भी इस दौर में चली आ रही पुरानी परंपराएं आज भी जीवित हैं। बुधवार को बाजारों में मिट्टी का करवा, चीनी का करवा, चलनी, 16 श्रंगार, मिट्टी के गौर, करवाचौथ की पूजा के लिए कैलेंडर, दीपक आदि की खूब बिक्री हुई। अठावरी के लिए भी महिलाओं ने पर्चूने की दुकान से सामान खरीदा।

ऊषा गुप्ता ने करवाचौथ पर अपने पति विरेश गुप्ता को हेलमेट पहनाती।

ऊषा गुप्ता ने करवाचौथ पर अपने पति विरेश गुप्ता को हेलमेट पहनाती।- फोटो : CITY OFFICE

आर एस होन्डा में शकुंतला देवी  ने करवाचौथ पर अपने पति सुरेश चंद्र को हेलमेट दिया।

आर एस होन्डा में शकुंतला देवी ने करवाचौथ पर अपने पति सुरेश चंद्र को हेलमेट दिया।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed