फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karva Chauth: Beauty parlor ready, 60% booking done

करवा चौथ : ब्यूटी पार्लर तैयार, 60 फीसदी हो चुकी बुकिंग

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Beauty parlor ready, 60% booking done
ब्यूटीपार्लर पर मेकअप करवाती महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल के बाद इस बार करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लर गुलजार रहेंगे। पिछले साल करवा चौथ पर 20 प्रतिशत बुकिंग हुई थी, जबकि इस साल 60 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। महिलाओं की पसंद बेसिक, एयर ब्रश और एचडी मेकअप बना हुआ है।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर महिलाएं उत्साहित रहती हैं। 24 अक्तूबर रविवार को पड़ रहे त्योहार से पांच दिन पहले ही महिलाओं ने संजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर बुक कर लिए हैं। अधिकांश ब्यूटी पार्लरों में 60 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। मंगलवार को महिलाएं फेशियल कराती दिखीं। करवाचौथ के लिए शनिवार-रविवार को फेशियल, मेकअप, मैनिक्योर-पैडीक्योर, वैक्सीन और मेहंदी की बुकिंग होने लगी हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार त्योहार को लेकर उत्साह है। इस बार बाजार काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

यह हैं मेकअप के रेट
फेशियल:- 1500 से लेकर 6000 रुपये तक ब्रांडेड मेकअप की रेंज है। महिलाएं इन दिनों डायमंड फेशियल, गोल्डशीन फेशियल, फोर लेयर फेशियल और स्किन ग्लो फेशियल की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनिक्योर:- 350 से 1000 रुपये तक।
पैडीक्योर:- 500 से 1500 रुपये तक।
वैक्स:- 150 से दो हजार रुपये तक।
मेहंदी:- 250 रुपये हाथ से लेकर 4000 रुपये तक।
- करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लरों में समय नहीं मिलता है। इसीलिए पहले से ही बुकिंग करा दी है। - रेनू निवासी जयंगज।
- कई ऑफर जारी किए गए हैं। बुकिंग को देखकर लगता है कि इस बार काफी भीड़ आने वाली है। - रूपल जादौन, लुईस सैलून मैरिस रोड।
- करवाचौथ पर मेहंदी लगाना चुनौती रहेगी। अभी से मेहंदी, मेकअप आदि की बुकिंग हो गई हैं। -विवेक गौतम, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून।
- शॉपिंग की खरीददारी एक दो दिन में करेंगे। जबकि ब्यूटी पार्लर की बुकिंग कर ली है। शीतल चौधरी, एडीए कालोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed