{"_id":"698866f10aec016a7901c34e","slug":"karni-sena-protests-against-the-film-ghooskhor-pandat-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में ब्राह्मण समाज, करणी सेना ने दी निर्देशक-कलाकार को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में ब्राह्मण समाज, करणी सेना ने दी निर्देशक-कलाकार को चेतावनी
Sun, 08 Feb 2026 04:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:05 PM IST
सार
फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध शुरू हो गया है। अलीगढ़ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और करणी सेना ने फिल्म निर्देशक और मनोज वाजपेयी को चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन
विवादों में घूसखोर पंडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ''घूसखोर पंडत'' का विरोध बढ़ रहा है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और करणी सेना ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित जिला कार्यालय पर राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना साजिश है। जिलाध्यक्ष ने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे कुचक्रों से देश में जाति और वर्गवाद की आग भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवर्ण समाज के मान-सम्मान के लिए आवाज उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जज्बे की सराहना की। महामंत्री नारायण सारस्वत ने घोषणा की कि संगठन फिल्म के निर्माता और कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
इधर, करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मणों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया, तो करणी सेना फिल्म से जुड़े लोगों को सबक सिखाएगी। दोनों संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन