फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kanwar yatri murdered

कांवड़ लेकर लौट रहे युवक की हत्या

Fri, 12 Mar 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatri murdered
घटनास्थल पर लगी भीड़ व मौजूद हल्का प्रभारी - फोटो : HARDUAGANJ
रामघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव कासिमपुर रोड पर बरौठा के एक कब्रिस्तान में पेड़ से लटका हुआ मिला है। दाहिने हाथ की कलाई कटी हुई थी। पास ही चीनी मिट्टी के एक शिवलिंग पर खून चढ़ा हुआ था। मृतक के मौसेरे भाई ने मोहल्ले के ही एक परिवार के सगे भाइयों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उधर पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीने बजे बरौठा नहर पुल की कच्ची सड़क से कासिमपुर की ओर से करीब एक किलोमीटर दूर सक्का समाज के कब्रिस्तान पर कुछ किसानों ने बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका देखा। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष रामवकील सिंह, सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मृतक की जेब से पुलिस को दो एंड्रायड समेत कुल तीन मोबाइल, 180 रुपये व आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से शव की शिनाख्त बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद आईटीआई रोड निवासी 22 वर्षीय सतीश पुत्र शंकरलाल के रूप में शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

युवक के दाएं हाथ की कलाई ब्लेड से कटी हुई थी। करीब 50 मीटर दूर एक बैग रखा मिला। बैग के पास एक ब्लेड, खून से सना चीनी मिट्टी का शिवलिंग व गंगाजल की बोतल पड़ी मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के मौसेरे भाई एडवोकेट योगेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की रात कांवड़ लेकर लौटते समय मोहल्ले की एक युवती हाथ पकड़कर सतीश के साथ आ रही थी। उसके भाइयों ने यह देखा तो उन्होंने सतीश से मारपीट की थी। आगे चलकर जान से मारने की धमकी दी थी। योगेंद्र सिंह ने युवती के भाइयों समेत तीन लोगों पर सतीश की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने एक परिवार पर हत्या की आशंका वाली तहरीर मिलने की बात स्वीकार की है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
बंद था मोबाइल, दर्ज थी गुमशुदगी
मृतक के मौसेरे भाई एडवोकेट योगेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सतीश मोहल्ले के युवकों के साथ कांवड़ लेने रामघाट गया था। उसका मोबाइल लगातार बंद था। संपर्क न हो पाने पर बन्ना देवी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ उन्होंने 112 नंबर पर भी सूचना दी थी। पुलिस के जरिए ही उन्हें शव के कब्रिस्तान के पेड़ पर लटके होने की बृहस्पतिवार की शाम खबर मिली।

- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। घटनाक्रम को देखकर लगता है कि युवक ने ब्लेड से कलाई काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया और बाद में आत्महत्या कर ली। हालांकि ब्लेड व शिवलिंग पर मिले खून का मिलान फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से ही हो सकेगा। -सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली।

मृतक सतीश का फाइल फोटो

मृतक सतीश का फाइल फोटो- फोटो : HARDUAGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed