{"_id":"604922fe8ebc3ecabd5244de","slug":"kanvriya-soughted-bom-bhole-slogan-at-road-city-office-news-ali2583182192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों से भक्ति में डूबी तालानगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों से भक्ति में डूबी तालानगरी
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित एडीए कार्यालय के बाहर लगे नगर निगम कांवड़ शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते कांव?
- फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की अटूट आस्था रखने वाले कांवड़ियों ने बुधवार को गंगा स्नान कर राजघाट, रामघाट और नरौरा घाट से अपनी कांवड़ भरी। इसके बाद वह रामघाट रोड पर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़े। भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।
जहां कहीं कदम रुक जाते, वहीं बोल बम, बोल बम के जयकारे लगाकर अपनी चाल फिर तेज कर देते। भक्तों की ऊर्जा और भक्ति से तालानगरी में आस्था का सैलाब हिलोरे मारता रहा। एक अनुमान के मुताबिक, शहर से करीब दस लाख श्रद्धालु गुजरे। ऐसे में पूरे रामघाट रोड पर मेले जैसा नजारा दिखा।
रामघाट रोड के बाद कांवड़िए अनूपशहर रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड, जीटी रोड, पलवल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को पहुंचे। शहर में हर तरफ समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों, शिक्षण संस्थानों ने शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की। शिविरों में दूध, पेठा, फल, मिठाई, दूध, चीला, पावभाजी, पूरी-सब्जी, पानी, चाय आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
सभी ने अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार कांवड़ियों को रोक रोककर उनका सत्कार किया। जलपान कराया। कुछ शिविर तो ऐसे थे, जहां भीड़ काफी उमड़ी। डीजे पर बज रहे भक्तिरस के भजनों पर कांवड़ियों ने नृत्य किया। कई कांवड़ियों की टोली तो ठेली, टैंपो, लोडर आदि में डीजे बजाती हुई चल रही थी। डाक कांवड़ सीमित संख्या में देखने को मिली। सुबह से शुरू हुई भीड़ देर रात तक बढ़ती ही गई।
दिनभर चले इस क्षेत्र के कांवड़िए
बुधवार दिन में हाथरस, सादाबाद, दाऊजी, मथुरा, वृंदावन, नौहझील, बाजना, टप्पल आदि क्षेत्र के कांवड़िए रामघाट रोड पर चले।
देर शाम के बाद आए शहर और देहात के कांवड़िए
अलीगढ़ शहर और आसपास के देहात क्षेत्र के कांवड़िए अलीगढ़ शहर में देर शाम के बाद आना प्रारंभ हुए। बताया गया कि सुबह दस बजे तक कांवड़ियों का आना प्रारंभ रहेगा।

राजघाट से कांवड़ लेकर रामघाट रोड पर जाता कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : CITY OFFICE

आगरा रोड सासनी गेट चौराहे के निकट स्थित आशा बेबी क्लीनिक द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर लगाये गए शि- फोटो : CITY OFFICE