फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanha and Radha born in Aligarh on Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर जन्मे 16 बेटे, नाम दिया कान्हा, 13 हुईं बेटियां, नाम रखा राधा

Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

रात 12 बजे से लेकर 26 अगस्त की देर शाम तक कुल 29 बच्चों ने जन्म लिया। प्रसव के बाद अस्पताल में बधाई गूंजने लगी और मिठाई बंटी।

विज्ञापन
Kanha and Radha born in Aligarh on Krishna Janmashtami
मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में बच्चे के साथ मां सपना - फोटो : संवाद

विस्तार

जन्माष्टमी के उत्साह के बीच 26 अगस्त को मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में रात 12 बजे से लेकर सोमवार देर रात तक 29 प्रसव हुए, जिनमें 16 बेटों का जन्म हुआ। अधिकांश हिंदू परिवार की महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को नाम कान्हा दिया है। बाकी 13 बेटियों ने जन्म लिया, जिन्हें राधा नाम दिया गया।

विज्ञापन


मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. तैय्यब खां के अनुसार रात 12 बजे से लेकर 26 अगस्त की देर शाम तक कुल 29 बच्चों ने जन्म लिया। प्रसव के बाद अस्पताल में बधाई गूंजने लगी और मिठाई बंटी। किसी ने अपने बच्चे को कान्हा तो किसी ने कन्हैया जन्म दिया। वहीं अधिकांश बेटियों को राधा नाम दिया गया।

विज्ञापन

रात बारह बजे के बाद बेटा पैदा हुआ है। परिवार में बेहद खुशी है। नाम फिलहाल लोग कान्हा ही पुकार रहे हैं। -पिंकी निवासी कोछोंड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में बच्चा पैदा हुआ है। परिवार में इस दिन बच्चे के जन्म पर बेहद खुशी है। कोई उसे कान्हा तो कोई कन्हैया पुकार रहा है। -किरन निवासी पला रोड।
इस दिन पर बेटे के जन्म की खुशी ने पूरे घर में खुशी का माहौल ला दिया है। कोई उसे कान्हा पुकार रहा है तो कोई कन्हैया।-सपना निवासी खैर रोड।
यह मेरे जीव की खुशी का दिन है। इस दिन पर बेटे का जन्म कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। बाकी जो जिसके मन में आ रहा है, बच्चे का नाम ले रहे हैं।-डॉली, बरौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed