फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kamran was murdered for keeping a wrong eye on girlfriend's daughter

अलीगढ़ : प्रेमिका की बेटी पर गलत निगाह रखने पर हुई थी कामरान की हत्या

Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kamran was murdered for keeping a wrong eye on girlfriend's daughter
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर में बृहस्पतिवार की रात लूट के आरोपी पेंटर की हत्या दोस्त की प्रेमिका की बेटी पर गलत निगाह रखने पर की गई थी। पुलिस इस मामले में खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। संभावना है कि हत्या के इस राज से पुलिस शनिवार को पर्दा उठा देगी। पुलिस हत्या में शामिल महिला और उसके बेटे समेत छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फरार एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फिरदौस नगर की तीन नंबर गली के निवासी कामरान सिविल लाइंस क्षेत्र में हत्या व लूट की घटना को लेकर जेल जा चुका था। पिछले काफी समय से वह गुरुग्राम में पेंटर का काम करता था। कामरान की बृहस्पतिवार की रात में उसके साथियों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल आरोपी शानू को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। रात भर पुलिस की टीमें फरार साथियों की तलाश में जुटी रहीं। पुलिस ने शुक्रवार को महिला समेत पांच अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर हत्या की वजह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि कामरान की गर्दन पर हत्यारों ने चार वार किए थे। पुलिस टीमें अब हत्या की मुख्य वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस की मानें तो कामरान अपने दोस्त की प्रेमिका की बेटी पर गलत निगाह रखता था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद कामरान को रास्ते से हटाते हुए हत्या कर दी। इस वारदात में महिला का बेटा भी शामिल रहा है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कामरान की हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है, जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed