फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kamlender twice elected president of west up Maheswari Sabha.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के दोबारा अध्यक्ष बने कमलेंद्र

Fri, 22 Nov 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kamlender twice elected president of west up Maheswari Sabha.
पश्चिमी उ प्र माहेश्वरी सभा के चुनाव में प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती बने । - फोटो : CITY OFFICE
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के चुनाव में दोबारा अध्यक्ष का ताज कमलेंद्र माहेश्वरी (मुजफ्फरनगर) के सिर पर सजा है, जबकि प्रदेश मंत्री पद पर सुभाष बाहेती (बिल्सी, बदायूं) विजयी रहे। बाकी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित जंक्शन फंक्शन में मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोहता और चुनाव पर्यवेक्षक विनीता बियानी (दिल्ली) की देखरेख में अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। माहेश्वरी समाज के 195 में से 156 मतदाताओं ने मत डाले। शाम को मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर कमलेंद्र माहेश्वरी (मुजफ्फरनगर) ने अपने ही शहर के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांति राठी को 56 मतों से शिकस्त दी। कमलेंद्र को 105 मत और कांति को 49 मत मिले थे। दो मत अवैध रहे।
विज्ञापन

मंत्री पद के लिए सुभाष बाहेती (बिल्सी, बदायूं) और तपन बिरला (कासगंज) आमने-सामने थे। सुभाष (115) ने तपन (38) को 77 मतों से हराया। दरअसल, इस पद पर कुल 155 मतदाताओं ने मत डाला, जिसमें दो मत अवैध रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अलीगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव गोदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, नरेंद्र माहेश्वरी, रघुवंश राठी, गिर्राज गोदानी, विनीत केला, अमन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्विरोध निर्वाचित हुए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद चंद केला (मेरठ), उपाध्यक्ष विनोद राठी (सहारनपुर), महेंद्र डागा (आगरा), सुरेंद्र केला (कासगंज), संगठन मंत्री अजय माहेश्वरी (मोदी नगर), कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी (छर्रा, अलीगढ़), संयुक्त मंत्री अजय दीवान (मथुरा), गोपाल माहेश्वरी (गाजियाबाद) व मुकेश माहेश्वरी (कांठ, मुरादाबाद) निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed