{"_id":"612e80908ebc3e79ff1cb4d6","slug":"kalyan-singh-s-trayodashi-aligarh-news-ali2720167131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह की त्रयोदशी : 1400 लोगों के साथ हलवाइयों की टीम काम मे जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण सिंह की त्रयोदशी : 1400 लोगों के साथ हलवाइयों की टीम काम मे जुटी
विज्ञापन
सब्जी काटती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमवी इंटर कॉलेज में (आज) बुधवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का तेरहवीं भोज होगा। लेकिन मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। हालांकि बारिश से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। बुधवार को दिन में बारिश हुई तो सड़क व पार्किंग स्थल पर पानी भर जाने से परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ तमाम वीवीआईपी के आगमन की सूचना है इससे कार्यक्रम की भव्यता है। वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर टेंट, हाई-फाई लाइट, वीवीआईपी के लिए अलग से टेंट की व्यवस्था है। 1400 लोगों के साथ हलवाइयों की टीम अपने काम मे जुटी है। एटा सांसद राजवीर सिंह, डीएम व एसएसपी ने केएमवी का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। डीएम और एसएसपी ने सभी विभागों को ड्यूटी के प्रति जरूरी दिशा निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाईं 16 एम्बुलेंस और विभागीय टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जीवन रक्षक औषधि और 16 एम्बुलेंस के साथ ड्यूटी पर है। सचल दस्ता में दो डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट और दो वार्ड ब्वॉय एक एम्बुलेंस से साथ ड्यूटी पर रहेंगे। केएमवी में ही दो बेड का इमरजेंसी के लिए चिकित्सकीय शिविर बनाया गया है। इसमें जीवन रक्षक दवाओं के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ , ऑक्सीजन सिलिंडर आदि की पूरी व्यवस्था है। एम्बुलेंस नरौना, जिरौली, अवन्तीबाई चौराहा, एनेक्सी व केएमवी के दोनों द्वारों पर तैनात रहेंगी। शेष एम्बुलेंस सीएचसी में रहेंगी।
विज्ञापन
शस्त्र और थैला के साथ नहीं होगा प्रवेश
कार्यक्रम स्थल में आम जनता खाना खाने के लिए आएगी। आम जनता और वीवीआईपी के खाने की व्यवस्था अलग-अलग है। रामघाट रोड से आम लोगों का आवागमन रहेगा। जबकि कॉलेज रोड से वीवीआईपी आएंगे। एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि किसी भी तरफ किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल पर शस्त्र और थैला लेकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।