फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh's grandson's royal wedding today

कल्याण सिंह की पौत्री की शाही शादी आज

Wed, 07 Mar 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Wed, 07 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh's grandson's royal wedding today
पूर्णिमा और प्रवीण राज। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की बेटी पूर्णिमा की शाही शादी आज सम्पन्न होगी। समारोह के मुख्य मेहमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, उत्तराखंड के मुख्य त्रिवेंद्र रावत, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक, पूर्व सांसद लाल जी टंडन सहित कई सांसद और मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय सहित भाजपा और आरएसएस के कई बडे़ नेता इस समारोह में शिकरत करेंगे। 
विज्ञापन


समारोह के लिए मस्कट फार्म हाउस को शीशमहल की थीम पर सजा दिया गया है। इसमें मैरुन और लाइट गोल्डन रंगों का खूबसूरत संयोजन किया गया है। शीश महल के ठीक सामने बीचोबीच एक बड़े से कमल के फूल का सेट बनाया जा रहा है। इसी फूल पर पूर्णिमा और कुंवर प्रवीण राज के सात फेरे होंगे। समारोह के मुख्य मेहमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कुछ प्रमुख वीआईपी लोगों के खाने के लिए एक हाल रिजर्व रखा गया है। ये हॉल शीशमहल के ठीक दांयी ओर है।
विज्ञापन


इसके ठीक सामने ही एक पूरा बंगला सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति आराम कर सकेंगे। सेफ हाउस के पास ही एक बहुमंजिला इमारत में अन्य खास मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था गई है। मस्कट फार्म हाउस के बराबर रॉयल रेजीडेंसी की दीवार का एक हिस्सा तोड़ कर दोनों को मिलाया गया है, ताकि वर वधू पक्ष का आवागमन सुविधाजनक हो। रॉयल रेजीडेंसी में सामान्य मेहमानों के ठहरने, खाने और मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है। भजन संध्या के साथ ही मुंबई से आए तीन इंवेट ग्रुप अपनी रंगारंग पेशकश देेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामचीन एंकर हुसैन मुख्य समारोह की एंकरिंग करेंगे। गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और प्रदेश के शिक्षाराज्य मंत्री संदीप सिंह ने दिन भर यहां की तैयारियों का एक एक जायजा लिया।

एक घंटे रुकेंगे राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के प्रोटोकाल पत्र में लिखा है कि अलीगढ़ से उड़ान भरने से पहले फ्लाइंग कैप्टन का अल्कोहल टेस्ट करा लें। मदिरा सेवन मिलने पर उड़ान न कराई जाए। उनके लिए सेफ हाउस भी बनाया जाएगा। उनका हेलीकाप्टर सारसौल के पास बन रहे हेलीपैड पर उतरेगा। वह दिल्ली के सफदरजंग हवाई अडडे से उड़ कर दोपहर तीन बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वह मस्कट फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होकर वापस चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। तहसीलदार गभाना की सारसौल पर ड्यूटी लगाई गई है।

हाथी पर सवार होगा दूल्हा, राजवाड़ा थीम पर होगी बारात
शाही शादी को लेकर वर पक्ष में भी धूमधाम मची है। प्रवीण राज की बारात में देश का मशहूर चावला बैंड आ रहा है। जिसके सभी स्टाफ कर्मी पांच बसों से मंगलवार की शाम को मस्कट फार्म हाउस पहुंच गए हैं। इस बैंड में रसियन डांसर, आधुनिक उपकरणों से लैस वाद्य यंत्र, रोड लाइट और दूसरी सभी व्यवस्थाएं हैं। इस बैंड ने पूर्व में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी में बारात कराई थी। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने भी हाल ही में इस बैंड के साथ एक रंगारंग पेशकश दी थी। इस बैंड के साथ हाथी घोड़े और अन्य सामान भी होगा। दूल्हा हाथी पर सवार होगा, जिसके केबिन को शीशमहल की तर्ज पर सजाया जाएगा। इस केबिन की छत सेफायर क्रिस्टल से सजाई जाएगी। पूरी बारात की थीम राजवाड़ा है, जो राजस्थान के राजघरानों की शादी में होती है। सात मार्च को केशव नगर स्थित आवास पर घुड़चढ़ी की रस्म होगी। इसके बाद बारात वाया रोड अलग अलग वाहनों से मस्कट फार्म हाउस पहुंचेंगी। वहां पर लगन और तेल चढ़ाने की रस्में होंगी इसके बाद विवाह सम्पन्न होगा। श्यौराज सिंह के भांजे अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बारात को लेकर सभी तैयारियां एक इंवेट कंपनी संभाल रही है। 

दूसरे नंबर पर हैं प्रवीण
दूल्हे के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्यौराज सिंह ने बताया कि बड़े बेटे जितेंद्र राज सिंह (पूर्व में स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक दिल्ली में कार्यरत थे) की शादी नीतिका सिंह से हुई है, वह भी उसी बैंक में कार्यरत है। प्रवीण का छोटा भाई नवेंद्र राज सिंह बी फार्मा का कोर्स कर रहा है। वर्तमान में जितेंद्र राज उनके साथ उनका कारोबार देख रहे हैं।

राष्ट्रपति खाएंगे दाल-रोटी
शाही शादी में मेहमान इटैलियन, चाइनीज और स्वदेशी व्यंजनों का आनंद लेंगे। इसके लिए स्थानीय प्रेमी कैटर्स को जिम्मेदारी दी गई है। इन व्यंजनों के साथ 20 से अधिक अलग अलग स्नैक्स भी परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए सादा खाना तैयार किया जा रहा है। जिसमें अरहर की दाल, हरी सब्जी, रोटी, दही, खीर और सलाद की व्यवस्था की गई है। तकरीबन 500 लोगों का वीवीआईपी खाना और 5 हजार लोगों के लिए लजीज व्यंजन बनाए जा रहे हैं। रॉयल रेजीडेंसी होटल के पास पड़ी खाली जगह में ही एक और पंडाल बनाया गया है, जिसमें पुलिस कमियों के साथ अन्य स्टाफ के खानपान की व्यवस्था की गई है।  

बोनेर और सासनीगेट पर भी बने हेलीपैड 
सारसौल बस स्टैंड के मैदान पर तीन, नुमाइश मैदान में तीन हेलीपैड बनाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बोनेर में दो और सासनीगेट इलाके में दो और हेलीपैड बना दिए हैं। धनीपुर हवाई पट्टी में भी चार हेलीकाप्टर उतारने और उड़ाने की व्यवस्था की गई है। यहां स्टेट प्लेन उतरने की तैयारी पहले से ही पूरी कर दी गई है। 


उड़ने वाली चीजों पर प्रतिबंध
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद की अनुमति के बिना कोई भी उड़ने वाली चीज नहीं उड़ सकेगा अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। धनीपुर हवाई पट्टी में संचालित फ्लाइंग क्लबों में उड़ान शनिवार तक बंद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed