फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh news update Trayodashi rites of former UP Chief Minister Kalyan Singh Chief Minister Yogi Adityanath

कल्याण सिंह की त्रयोदशी: श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी, बोले- उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता

Wed, 01 Sep 2021 05:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

आचार्य पंडित राकेश मुखरैया ने हवन कराया। जिसमें कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके नाती वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व छोटे नाती सौरभ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। 
 

विज्ञापन
Kalyan Singh news update Trayodashi rites of former UP Chief Minister Kalyan Singh Chief Minister Yogi Adityanath
त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के योदशी संस्कार का कार्यक्रम जारी है। सबसे पहले शांति पाठ शुरू किया गया। आचार्य पंडित राकेश मुखरैया ने हवन कराया। जिसमें कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके नाती वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व छोटे नाती सौरभ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


योगी बोले- उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि हजारों वर्षों के सपनों को पूरा करने के लिए स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। इसके साथ ही प्यार में भी वह कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने राम जन्मभूमि निर्माण के लिए विवादित ढांचे के विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


सीएम योगी त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए अतरौली पहुंचे
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए अतरौली पहुंच गए। उन्होंने केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

राजस्थान के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने अतरौली पहुंची। उन्होंने केएमवी इंटर कॉलेज आयोजित अरिष्टि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

विहिप नेता दिनेश एवं सांसद रमापति ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह का त्रयोदशी कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सहित कई नेताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह असाधारण होकर भी साधारण सा दिखने वाले विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने भाजपा को गांव, गरीब और किसानों की पार्टी बनाया।

पेंठ चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए कॉलेज रोड पर बड़े वाहनों के अलावा बाइकों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है। दोपहर 12 बजे के बाद अतिथियों का आवगन जारी है। भोज में आ रहे क्षेत्रीय लोगों के स्वागत और भोजन कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और एटा सांसद के करीबी व्यवस्था संभाले हुए हैं।

वहीं वीवीआईपी अतिथिओं की व्यवस्था खुद प्रशासन सम्भाले हुए है। डीएम सेल्वा कुमारी व एसएसपी कलानिधि नैथानी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं पर नज़र बनाए हुए हैं। 

कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में पुलिस और भाजपाइयों में नोकझोंक
वीआईपी गेट पर पुलिस ने कुछ भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों को वाहन सहित अंदर नहीं जाने दिया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत से काफी बहस हुई। उसके बाद वह अंदर गए। पूर्व मेयर शकुंतला भारती अभी तक अपनी गाड़ी में हैं। आधे घंटे से वह वीआईपी गेट से अंदर जाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पुलिस उनको जाने नहीं दे रही है। भाजपाइयों और पुलिस के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो रही।
 

गाड़ियों को रोकने पर पुलिस से कहासुनी

पेंठ चौराहे पर भाजपा नेताओं की गाड़ियों को भी रोका जा रहा है। इससे भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक तक हुई। सीएमओ डॉ आनंद उपाध्याय से पुलिस द्वारा अशोभनीय शब्द बोलने पर उनकी पेंठ चौराहे पर सीओ और एसओ से नोकझोंक हो गई। सीएमओ ने पुलिस की अभद्रता का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब जाकर सीओ और एसओ का पारा ठंडा हुआ।

24 घंटे तक फहराया जाएगा ध्वज
वीवीआईपी पांडाल में बाबूजी की तस्वीर के निकट राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। मंगलवार शाम से 5.38 बजे से शुरू होकर यह ध्वज आज बुधवार शाम को 5.38 बजे तक फहराया जाएगा। इसके लिए सात युवकों की ड्यूटी लगाई गई है।

पार्किंग पर मिट्टी डालकर किया जा दुरुस्त
वीआईपी पार्किंग के स्थान पर बारिश हो जाने से पानी भर गया। एसडीएम पंकज कुमार, चेयरमैन पवन वर्मा ने तत्काल नगर पालिका की टीम लगाकर सुबह ही मैदान में ट्रैक्टरों से मिट्टी मंगाकर मैदान दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed