फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kalyan singh death MP Rajveer Singh says that Babuji had come for Ramji work

कल्याण सिंह: सांसद बेटे बोले-राम काम के लिए आए थे, उन्हीं के पास चले गए बाबू जी

Mon, 23 Aug 2021 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Aug 2021 11:32 PM IST
सार

राजवीर सिंह राजू भैया कहते हैं कि बाबूजी का पूरा जीवन राम को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राम काज के लिए वह और उनके परिवार के सदस्य कभी पीछे नहीं हटेंगे।
 

विज्ञापन
kalyan singh death MP Rajveer Singh says that Babuji had come for Ramji work
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि बाबू जी रामजी के काम के लिए आए थे और रामजी के पास चले गए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से रविवार को अलीगढ़ लाया गया। 
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए रखा गया था। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का दोनो जगह तांता लगा रहा। राजवीर सिंह राजू भैया कहते हैं कि बाबूजी का पूरा जीवन राम को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राम काज के लिए वह और उनके परिवार के सदस्य कभी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


अमित शाह को देखकर भावुक हुए राजू भैया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को देखकर कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। अमित शाह ने राजू भैया को गले लगाकर सांत्वना दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी राजू भैया एवं परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अतरौली स्थित लोकनिर्माण विभाग के अतिथि भवन में राम मंदिर आंदोलन के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को जनता दर्शन के लिए रखा गया था। उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के हेलीकाप्टर से अतिथि भवन के सामने बने हैलीपैड पर उतरे। जब वह अतिथि भवन में पहुंचे तो राजू भैया भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। गृहमंत्री अमित शाह ने राजू भैया को गले लगा लिया और पीठ थपथपा कर सांत्वना दी। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजू भैया को पास बुलाकर सांत्वना दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एस चौरसिया, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य नेताओं ने राजू भैया एवं उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

अलीगढ़ से नरौरा तक 57 किमी लंबे सफर पर डटे रहे लाखों लोग

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में अलीगढ़ से नरौरा गंगा घाट तक 57 किमी लंबे रास्ते पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों जगह शवयात्रा पर पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण विदाई दी गई। शव यात्रा वाहन के साथ जय श्रीराम, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा.. जैसे कई नारे गूंजते रहे। साउंड सिस्टम पर रामधुन बजाई जा रही थी। मथुरा कैंट से सेना का विशेष वाहन बुला कर उसको फूलों से सजाया गया था। वाहन के ऊपर कल्याण सिंह की बड़ी तस्वीर रखी थी। नीचे प्लेटफार्म पर कोल्ड बाक्स में पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर रखा गया था। उनके शरीर पर तिरंगा और भाजपा ध्वज लपेटा गया था। 

इस वाहन पर कल्याण सिंह के परिजन सवार थे। जिसमें उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पौत्र संदीप सिंह, सौरभ सिंह, राजवीर सिंह के दामाद प्रवीण राज सिंह सहित अन्य परिजन थे। पूरा रामघाट रोड कल्याण सिंह मय हो गया था। जगह- जगह उनको श्रद्धांजलि देते बैनर पोस्टर लगाए गए थे। शवयात्रा वाहन के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद, विधायक, पुलिस प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। आसपास के कई जिलों के विधायक, भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारी भी इस यात्रा में साथ रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed