{"_id":"67c219f007eebb3bf50e7fed","slug":"juvenile-who-killed-his-brother-sent-to-jail-aligarh-news-c-2-1-gur1003-617834-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाई की हत्या करने वाले बाल अपचारी को भेजा जेल, पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाई की हत्या करने वाले बाल अपचारी को भेजा जेल, पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
सार
शिव मंदिर पर देवेंद्र सिंह पत्नी सहित महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने गए थे। लौटने पर छोटा बेटा हेमंत उर्फ गोलू घर जब नहीं मिला तो उसकी खोजबीन की गई। गांव और मंदिर के बीच नाले के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव मथना में भाई की हत्या करने वाले बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है। पिता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गौर हो कि 26 फरवरी को शिव मंदिर पर देवेंद्र सिंह पत्नी सहित महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने गए थे। लौटने पर छोटा बेटा हेमंत उर्फ गोलू 15 वर्ष घर जब नहीं मिला तो उसकी खोजबीन की गई। गांव और मंदिर के बीच नाले के पास उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, किंतु पिता ने कोई भी तहरीर उस दिन कोतवाली में नहीं दी और ना ही किसी पर कोई शक जताया।
विज्ञापन
घर पर ही जब बड़े भाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने उस दिन सभी से छुप कर शराब पी ली थी और हेमंत ने यह देख लिया था। वह शिकायत करने वाला था तो मैंने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर गुस्से में उसने गला दबाकर हेमंत की हत्या कर शव को नाली के पास फेंक दिया और घर आ गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने बाल अपचारी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन