फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Justice gifts e-library and smart class to school

Aligarh News: न्यायमूर्ति ने विद्यालय को दी ई-लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लास की सौगात

Sun, 16 Nov 2025 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Justice gifts e-library and smart class to school
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह शनिवार को अपने पैतृक गांव नहल आए। गांव के प्राइमरी स्कूल में शनिवार को उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम और आंबेडकर पार्क में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ गांव में समरसता भोज में शामिल हुए। उनके बड़े भाई शिक्षक भीमसेन, डॉ. राजेंद्र मथुरिया ने बताया कि सत्यवीर सिंह 15 साल बाद गांव लौटे हैं। 21 नवंबर 2004 में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी व जिला जज भी उनके साथ थे। गांव के प्राइमरी स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें अब स्मार्ट क्लास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सत्यवीर सिंह ने बेसिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से और हाईस्कूल जीआईसी मैनपुरी से पास किया है। इंटरमीडिएट केएमवी इंटर कॉलेज से और एलएलबी व एम अंग्रेजी डीएस कॉलेज अलीगढ़ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed