फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior doctors stick to their demands

Aligarh: जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े, हड़ताल के मुखालफत में आए लोग

Mon, 21 Aug 2023 12:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:34 AM IST
सार

बुधवार देर रात आपातकालीन सेवा में मरीज के साथ आए तीमारदार मरीज को जल्द दिखाने पर अड़ गए। इससे तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर कार्तिक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन
Junior doctors stick to their demands
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में खाली डॉक्टर कुर्सी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में चौथे दिन भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। जूनियर डॉक्टर से मारपीट करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी न होने से डॉक्टरों में आक्रोश है। हड़ताल जारी रहेगी या खत्म होगी। इस पर सोमवार को शाम चार बजे फिर सामान्य सभा की बैठक होगी। वहीं, लोग अब इस हड़ताल की मुखालफत में आने लगे हैं। हड़ताल की शिकायत शिक्षा मंत्रालय से की गई है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवा ठप है। मरीज और तीमारदार लौट रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार देर रात आपातकालीन सेवा में मरीज के साथ आए तीमारदार मरीज को जल्द दिखाने पर अड़ गए। इससे तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर कार्तिक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इरफान ने थाना सिविल लाइंस में मरीज जुनैद समेत 8-10 तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा कराया। रेजीडेंट डॉक्टर डॉ. आसिम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी या एएमयू इंतजामिया की तरफ से ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


कुछ मांगें मान ली गई हैं, लेकिन उसे लिखित में नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को फिर सामान्य सभा की बैठक में होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हारिस एम खान ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। उन्हें समझाने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के बहाने राजनीति चमकाने की कोशिश : जैद

एएमयू के छात्र नेता जैद शेरवानी ने कहा कि जूनिर डॉक्टरों की हड़ताल से आमजन को बहुत नुकसान होता है। अब हड़ताल खत्म होनी चाहिए, लेकिन आरडीए में बैठे नेताओं को अपनी राजनीति चमकानी थी, तो हड़ताल को वापस लेने के लिए कुछ नई मांगें रख दी गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन आरडीए में फर्जी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे या उन्हें निलंबित करे। हड़ताल खत्म नहीं होती है तो तिब्बिया कॉलेज के डॉक्टर जेएनएमसी आएं और यहां मरीजों का इलाज करें।

हड़ताल करना अपराध है : आगा
कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवाएं ठप करना जघन्य अपराध है। जनता को मिले स्वास्थ्य के अधिकार कानून पर कुठाराघात है। डॉक्टरों को बिलखते मरीज, तड़पते मरीज नहीं दिखते। लोगो की जान के साथ खिलवाड़ नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को बिना किसी दबाव के जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर डॉक्टर के साथ एकतरफा मारपीट की गई है तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

डॉक्टरों को किया जाए बर्खास्त : राजा
कांग्रेस के नेता राजा भैया ने शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेज कर जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल करने वाले जूनियर डॉक्टरों को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोजाना सैंकड़ों मरीज मेडिकल से मायूस हो कर लौट रहे हैं। केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को लाखों रुपये का वेतन देता है, लेकिन आए दिन यही डॉक्टर हड़ताल कर देते हैं। हड़ताल खत्म न हुई तो प्रशासनिक भवन पर युवा कांग्रेसी धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed