{"_id":"642c7a83f1c4c923cd055eb4","slug":"junior-doctors-accused-of-assault-and-indecency-aligarh-news-c-2-1-85098-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मुरादाबाद से आए मरीज के तीमारदार संग जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मुरादाबाद से आए मरीज के तीमारदार संग जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार देर शाम मुरादाबाद से मरीज लेकर पहुंचे तीमारदारों से वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों पर दबंगई दिखाते हुए अभद्रता करने एवं मारपीट करने का आरोप लगा है।
इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के नेता राजा भैया के अनुसार मुरादाबाद के बिल्लारी निवासी लियाकत हुसैन अपने मरीज हुसैन को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान उनके मरीज के साथ लापरवाही बरती जा रही थी। इसकी शिकायत ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से की तो वे गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
आरोप है कि डॉक्टरों की इसी लापरवाही के चलते उनके मरीज का देहांत हो गया। राजा भैया के अनुसार इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के लोगों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज के गेट में धरने पर बैठने की चेतवानी दी। इसी बीच सूचना पर प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों के मारपीट एवं अभद्रता करने को लेकर सीएमओ डॉ. नरेश कुमार से भी उनकी कहासुनी हो गई। राजा भैया ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। इलाज में लापरवाही बरतने पर तीमारदार शिकायत करते हैं तो यह मरीजों एवं तीमारदारों को अपना निशाना बनाते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके खिलाफ बोलता है तो ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ जाते हैं। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।