{"_id":"5d071d708ebc3e6d5b01a7ad","slug":"junior-doctor-of-jn-medical-college-on-mass-strike-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, नए मरीजों की भर्ती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, नए मरीजों की भर्ती नहीं
Mon, 17 Jun 2019 10:26 AM IST
शाहरुख खान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं। इमरजेंसी में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। पहले से भर्ती मरीज वापस जा रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
आपको बता दें कि पपश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में आए दिन डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में आईएमए ने 17 जून को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। आज सुबह छह बजे से 18 जून मंगलवार सुबह छह बजे तक आईएमए से जुड़े सभी डॉक्टरों के क्लीनिक पर चिकित्सा सेवाएं बंद हैं, केवल आकस्मिक सेवाएं मिल रही हैं।
अलीगढ़ आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि अलीगढ़ में इस संस्था में तकरीबन 450 डॉक्टर पंजीकृत हैं। हड़ताल को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर्स एसोसिएशन, राजकीय चिकित्सा संघ और डेंटल एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सचिव डॉ. सुवेक वार्ष्णेय ने कहा कि डॉक्टरों के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने मांग की कि पश्चिम बंगाल के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।