फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JR One doctors on strike in JN Medical College

अलीगढ़ः जेएन मेडिकल कॉलेज में जेआर वन डॉक्टर्स हड़ताल पर

Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
JR One doctors on strike in JN Medical College
अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए दी गई परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने पर शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के जेआर-वन डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा कार्य प्रभावित हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नाराज छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में हर साल जेआर-वन (पीजी कक्षा) के आने के बाद पहला बैच प्रमोट होकर जेआर-टू में जाता है। लेकिन इस बार काउंसिलिंग नहीं हुई है। मामले में न्यायालय से स्टे है। 28 अक्तूबर की तारीख लगी थी। लेकिन अब 16 नवंबर को सुनवाई होगी। इसको लेकर जूनियर डॉक्टर्स नाराज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेआर-वन डॉक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। इसके चलते कई मरीजों को ट्रामा सेंटर के गेट से ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग केएमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि मेडिकल की पीजी कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा का परिणाम नीट के माध्यम से केंद्रीय स्तर पर घोषित किया जाता है, जो मांग है, उसके संबंध में केंद्रीय संस्था को अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने में विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगा।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिल ने बताया कि जेआर वन डॉक्टर्स सामूहिक अवकाश पर गए है। उनको कई कई घंटे काम करना पड रहा है। उन्होंने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, आरडीए के अन्य डॉक्टर्स की स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed