फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   job fair at Tikaram College on 20th September

अलीगढ़: टीकाराम महाविद्यालय में रोजगार मेला 20 सितंबर को, 20 कंपनियां करेंगी 1521 पदों पर करेंगी चयन

Fri, 15 Sep 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 09:58 PM IST
सार

रोजगार मेला में 20 कंपनियों द्वारा लगभग 1521 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मेला में विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन
job fair at Tikaram College on 20th September
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि महानगर के श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 20 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से क्षेत्रीय सेवायोज़न कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर अलीगढ़, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेला में 20 कंपनियों द्वारा लगभग 1521 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज ,टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्त्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed