फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jn Medical College

जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच की मशीन हुई खराब

Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jn Medical College
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए इस्तेमाल हो रही मशीनों में शुक्रवार को खराबी आ गई, जिससे सैंपल जांच का काम प्रभावित हो गया। किसी तरह एक मशीन के साथ दोपहर 2:00 बजे काम शुरू किया जा सका। शनिवार को मशीन को सही करने के लिए टेक्नीशियन आएंगे, जिसके बाद जांच का काम पूरी क्षमता से हो पाएगा।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए दो मशीनें काम कर रही हैं। एक नई मशीन आई है, लेकिन उसका एक पार्ट आरएनए अभी नहीं आ पाया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार या रविवार तक वह पार्ट आ जाएगा। दो मशीनों के साथ मेडिकल कॉलेज में जांच का काम चलता है। एक मशीन में एक समय में 15 सैंपल रखे जाते हैं और एक सैंपल की जांच के लिए 6 घंटे का समय लगता है। शुक्रवार को मशीनों में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिससे जांच का काम बाधित हो गया और जो काम 8:00 बजे शुरू होना था, वह शुरू नहीं हो सका। किसी तरह दोपहर 2:00 बजे एक मशीन को काम करने की स्थिति में लाया गया। इसके बाद सैंपल जांचने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि मशीन को सही करने के लिए टेक्नीशियन आएंगे, जिसके बाद मशीनें पूरी क्षमता से काम करेंगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 8612 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 204 सैंपल अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक जांच के लिए आने वाले सैंपलों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। हम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 250 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया। यह अलीगढ़ का एक बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed