फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jn medical college aligarh

जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट, रैगिंग का भी आरोप

Wed, 19 Jun 2019 09:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
jn medical college aligarh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर पर मारपीट एवं रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत की है। मंत्रालय से विभाग में फोन आ गया है। इसकी वजह से यूनिवर्सिटी में खलबली मच गई है। हालांकि सीनियर छात्र द्वारा आरोप को बेबुनियाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह मामला दो दिन पुराना है। एनेस्थीसिया विभाग के जेआर- 1 डॉ. जावेद ने जेआर - 2 डॉ. आतिफ खालिद पर मारपीट एवं रैगिंग का आरोप लगाया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ही जावेद द्वारा मेडिकल लीगल कराया गया है। उनके हाथ एवं अन्य जगह चोट लगने की बात कही जा रही है। जावेद ने मानव संसाधन मंत्रालय के पोर्टल पर मारपीट के साथ-साथ रैगिंग का आरोप लगाया है। इससे यह मामला बेहद गंभीर बन गया है। इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ का कहना है कि डॉ. जावेद मेडिकल लीगल कराने आए थे।
विज्ञापन

एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुईद ने फोन पर बताया कि अभी बाहर हैं। बाद में बात करते हैं। प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान ने बताया कि प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत की गई है। इसकी जांच की जा रही है। सीनियर छात्र डॉ. आतिफ खालिद द्वारा डॉ. जावेद के आरोप को बेबुनियाद बताया जा रहा है। उनका कहना है कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि हम दोनों 2011 बैच के एमबीबीएस हैं। फिर रैगिंग का सवाल ही नहीं उठता। डॉ. जावेद द्वारा पहले भी कुछ छात्रों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई थी, जो जांच में गलत साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed