फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jingle Bell's Tune Kids Have Fun

जिंगल बेल की धुन पर बच्चों ने खूब की मस्ती

Sat, 23 Dec 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jingle Bell's Tune Kids Have Fun
बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस डे पर आकर्षण वेशभूषा में सजे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी स्थित रेनबो प्ले स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सेंटा क्लॉज, मदर मेरी जासेफ, फरी की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ। शिक्षक नेहा सिसौदिया ने बच्चों को ईसा मसीह के जन्म और क्रिसमस की जानकारी दी। इस मौके पर जिंगल बैल की मधुर धुन पर सेंटा क्लाज ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की और उपहार भी बांटे।
विज्ञापन


हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस 
अलीगढ़। तालानगरी स्थित हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में मैरी क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्कूल प्रांगण को क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉस को खूब सजाया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा कई तरह की झाकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों ने बडे़ उत्साह के साथ क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए शीतल गुप्ता ने उन्हें विभिन्न प्रकार की टॉफी और गिफ्ट प्रदान किए। स्कूल के प्रधानाचार्य मो. आसिम रूमी ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मदर्स टच स्कूल में श्वेत वस्त्र में प्यारे लग रहे थे बच्चे

अलीगढ़। मदर्स टच स्कूल में क्रिसमस डे व वाइट कलर डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे श्वेत वस्त्र में बहुत ही प्यारे लग रहे थे। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब डांस किया और गेम्स खेले। सांता ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस 
अलीगढ़। सद्भावना का संदेश पहुंचाने के लिए सासनी गेट स्थित बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। स्कूल परिसर को चमकीली पत्तियों, गुब्बारों एवं क्रिसमस ट्री से सजाया गया। बच्चे सांता, मरियम, फेयरी व रंग बिरंगी पोशाकों में पहुुंचे थे। उनका उत्साह देखने लायक था। स्कूल की प्रिंसिपल पारूल जिंदल ने बच्चों को क्रिसमस का महत्व और प्रभु यीशु के जन्म की कहानी बताई। खुशबू, प्रियंका, शिल्पी, अपर्णा, मोनिका आदि मौजूद थी। 


क्रिसमस की सजावट  ने  मन मोहा
अलीगढ़। क्रिसमस के मौके पर हितैषी संस्था के कार्यक्रम में क्रिसमस सजावट आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक कविता गुप्ता, रूचि माहेश्वरी, ललिता वार्ष्णेय और राजबाला गुप्ता लाल रंग के परिधानों में आईं। सभी ने रैंप पर वाक किया। राउंड नीलम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, तनु, शालिनी मित्तल, राखी मित्तल ने जीता। क्रिसमस क्वीन का अवार्ड बेस्ट इंट्रोडक्शन में आरती मित्तल और शालिनी मित्तल ने जीता। हितैषी की संरक्षक आरती मित्तल ने सभी आयोजकों की सराहना की। इस मौके पर प्रगति, भावना, बबिता, अंजना, अलका, नीलू,् सीमा, सपना, कनिका, रूचि, अनीता, डॉली, रश्मि, अर्चना, श्वेता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed