फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JE was made to wear bangles regarding water crisis

पेयजल संकट: पार्षद से जनता ने की हाथापाई, जेई को चूड़ियां पहनाईं, दो घंटे तक किया हंगामा

Tue, 11 Jun 2024 10:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

गोपी मिल कंपाउंड के पीछे वाली आबादी में पिछले एक माह से आपूर्ति नहीं आ रही है। यहां के वाशिंदे लगातार पार्षद के जरिये नगर निगम में शिकायत करा रहे हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। अब गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है, जिससे गुस्साए लोग आंदोलित हो रहे हैं।

विज्ञापन
JE was made to wear bangles regarding water crisis
प्रदर्शन करते वार्ड- 9 के लोगों के पास पहंचे जलकल जेई लक्ष्मन सिंह को चूड़ियां दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में पेयजल संकट लगातार लोगों के आक्रोश का कारण बन रहा है। 10 जून को भी गोपी मिल कंपाउंड के पीछे की आबादी में पेयजल आपूर्ति न होने से खफा लोगों ने छर्रा अड्डा जोनल ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पार्षद से हाथापाई-धक्कामुक्की तक कर दी गई। खबर देकर बुलाए गए जेई जल को महिलाओं ने चूड़ियां पहना दीं। दो घंटे तक चले हंगामे के बीच जेई जल द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन

पार्षद पीटा
गोपी मिल कंपाउंड के पीछे वाली आबादी में पिछले एक माह से आपूर्ति नहीं आ रही है। यहां के वाशिंदे लगातार पार्षद के जरिये नगर निगम में शिकायत करा रहे हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। अब गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है, जिससे गुस्साए लोग आंदोलित हो रहे हैं।
विज्ञापन


10 जून सुबह दस बजे के आसपास इलाके के लोग दनादन बगीची के पीछे छर्रा अड्डा स्थित जोनल ऑफिस पहुंच गए। पार्षद लाल सिंह भी पहुंच गए। महिलाएं प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगाने के लिए जाने लगीं। पार्षद ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्का-मुक्की व हाथापाई कर दी। बाद में लोगों को जैसे तैसे रोका गया। मगर लोग पार्षद को घेरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वहां जेई जल लक्ष्मण सिंह पहुंच गए। महिलाओं ने जेई को चूड़ियां पहना दीं। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। नगर निगम ने अपने तर्क रखे। जेई के स्तर से भरोसा दिया गया कि मंगलवार सुबह से आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा। न हो पाया तो टैंकर लगवाकर आपूर्ति दिलाई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।

इलाके में एक महीने से आपूर्ति नहीं आ रही है। किसी स्तर से सुनवाई नहीं हो रही।-लक्ष्मी देवी
इस मौसम में बिना पानी के जीवन बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।-पुष्पा देवी
नगर निगम स्तर से सुनवाई न होना, लोगों के गुस्से का कारण है। इस पर ध्यान नहीं दिया तो और आंदोलन होगा।-गुड्डी देवी
पानी के लिए किस तरह हम लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।-कांति देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed