{"_id":"56f2e5734f1c1bff63f14d24","slug":"je-and-then-draw-lines-to-prevent-illegal-karmacharioen-ran-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लाइन खींचने से रोका तो जेई और कर्मचारियोें को दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लाइन खींचने से रोका तो जेई और कर्मचारियोें को दौड़ा कर पीटा
ब्यूराे/अमर उजाला,अतरौली।
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पालीमुकीमपुर के गांव खेड़िया धौंकल में अवैध रूप से लाइन के तार खींच रहे ग्रामीणों को जेई व उनकी टीम ने रोका तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ डाले और उनके गंभीर चोटें भी आई हैं। जेई ने पांच नामजद व कई अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बड़ेसरा फीडर पर तैनात जेई समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि गांव खेड़िया धौंकल में राजकुमार शर्मा आदि अवैध रूप से बिजली की लाइन खींच रहे थे। इन्होंने 63 केवीए और 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के दो पोल भी शिफ्ट कर लिए थे। इसकी सूचना पर जेई लाइनमैन जुगेंद्र सिंह, पेट्रोलमैन राजकुमार और बृजेश के साथ गांव में पहुंचे।
उन्होंने अवैध रूप से लाइन खींच रहे लोगों को रोका तो उन्होंने जेई समेत सभी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे व लात घूंसों से सभी को जमकर पीटा। इससे उनके कपड़े तक फट गए।
विज्ञापन
जेई समर्थ श्रीवास्वत ने राजकुमार शर्मा, उसके पुत्र सौरभ, किशन सिंह, सतवीर हरजीत समेत कई अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी कर्मचारियों का डॉक्टरी परीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है।