फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jawan case: ADM finance started probe

जवां प्रकरण: एडीएम वित्त ने शुरू की जांच

Thu, 01 Oct 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jawan case: ADM finance started probe
स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सांसद स्व. नवाब सिंह चौहान के बुजुर्ग बेटे योगेंद्र सिंह चौहान संग मारपीट प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल थाने पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित पक्ष और थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के बयान लिए हैं। पुुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब भी किए गए। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच के लिए तलब किए। इधर, जनता से छह अक्तूबर तक घटना के वीडियो फुटेज मांगे गए हैं। एडीएम वित्त ने पीड़ित के घाव देखे और मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की। थाना जवां एसओ की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। योगेंद्र सिंह चौहान संग तीन सिपाहियों ने मारपीट कर दी थी। विवाद घर के सामने सिपाहियों द्वारा कार खड़ी करने को लेकर हुआ था। इसे लेकर कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया और खबर पर क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। योगेंद्र सिंह की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो गया। इस मामले में मारपीट के आरोपी सिपाही कुलदीप नागर, सिपाही कपिल व सिपाही जयकांत को निलंबित भी किया जा चुका है। एडीएम वित्त के मुताबिक जांच जारी है। जल्द ही इसे पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed