फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jatayu will collect garbage from the streets of Aligarh city

इंसानों से ज्यादा मशीनों पर भरोसा: शहर की सड़कों से कूड़ा उठाएगा जटायु, 750 सफाई कर्मचारी तैनात

Sat, 11 Jan 2025 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

नगर निगम ने शहर के जोन दो और चार में साफ-सफाई का कार्य सुकमा कंपनी को दे रखा है। पूर्व में हुई सफाई कर्मियों हड़ताल के कारण सीएलसी (शहरी अजीविका मिशन) से लगभग 750 कर्मचारियों को इस निजी कंपनी में मर्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jatayu will collect garbage from the streets of Aligarh city
कूड़ा खींचती जटायु मशीन - फोटो : नगर निगम

विस्तार

इस साल अलीगढ़ शहर को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। मोहल्लों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही शहर की सड़कों को साफ सुथरा रखा जाएगा। सफाई की कमान संभालने वाली नई कंपनी सुकमा को मैन पावर से ज्यादा मशीनों पर भरोसा है। ऐसे में आधे शहर में जटायु मशीन से सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


अन्य प्रदेशों की भांति अलीगढ़ में भी मशीनों पर ज्यादा भरोसा जताया जा रहा है। कंपनी जल्द ही दो जटायु मशीन और दो जेसीबी खरीदेगी। वार्डों के मुख्य मार्ग से लेकर भीतर तक जटायु मशीन से कूड़ा उठाया जाएगा। एक मशीन 60 से 70 सफाई कर्मियों के बराबर कार्य करेगी। इसके अलावा गलियों से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठान कर डलाव घर तक लाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के जोन दो और चार में साफ-सफाई का कार्य सुकमा कंपनी को दे रखा है। पूर्व में हुई सफाई कर्मियों हड़ताल के कारण सीएलसी (शहरी अजीविका मिशन) से लगभग 750 कर्मचारियों को इस निजी कंपनी में मर्ज कर दिया गया है। यह कर्मचारी अब नई कंपनी के नियम और निर्देशन में कार्य करेंगे। एक जनवरी से नई कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। सफाई के लिए सफाई कर्मियों के साथ मशीनें लगाई जाएंगी। पहले चरण में दो जटायु मशीनें मंगाई जा रहीं है। इससे सफाई करने में आसानी होगी। कम समय में ज्यादा स्थानों की सफाई होगी।-कमल सिंह, प्रतिनिधि सुकमा इंटरप्राइजेज प्रालि।

मशीन से की जाएगी नालों की सफाई

कंपनी द्वारा नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नाला गैंग बनाया जाएगा। जिसमें करीब 60 से 70 सफाई कर्मचारी होंगे। मशीन से और मैनुअली सफाई की जाएगी।

जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
वार्ड पार्षद से मिलकर साफ-सफाई की समस्या जानी जाएगी। इसके बाद वार्डों की सफाई कराई जाएगी। शहरवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि आमजन सूचना दे सकें।

50 हजार का होगा बीमा, सभी को मिलेगी वर्दी
निजी कंपनी से जुड़े कर्मचारियों का वेतन हर माह की सात तारीख को उनके खाते में जाएगा। हादसे में घायल होने पर 50 हजार और हताहत होने पर 7.50 लाख का बीमा कवर मिलेगा। वर्दी भी दी जाएगी।

निगम बनाएगा चालान टीम
नगर निगम शहर की सड़कों पर गंदगी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए एक चालान टीम बनाई जाएगी। यह टीम सबसे पहले रेहड़ी और ठेले वालों को जागरूक कर सहयोग मांगेगी। इसके बाद चालान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed