फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jat reservation movement supporters took to the streets

सड़कों पर उतरे जाट आरक्षण आंदोलन समर्थक

Tue, 23 Feb 2016 01:12 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation movement supporters took to the streets
इगलास में आरक्षण आंदोलन के समर्थकों ने इगलास-हाथरस मार्ग को तोछीगढ़ राजबाह पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चौधरी अजयवीर सिंह ने आंदोलन को संवैधानिक तरीके से चलाने की बात कही है। सोमवार की सुबह आरक्षण समर्थकों ने तोछीगढ़ राजबाह की पुलिया पर रबड़ के टायर डालकर आग लगा दी और जाम लगा दिया। इसके चलते हाथरस व इगलास से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को भारी दिक्क हुई। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम रविप्रकाश श्रीबास्तव, क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल संजीव कुमार चौहान स्थानीय पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फिर लोगों को समझा कर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया। दूसरी तरफ, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों अजयवीर सिंह, गुलवीर सिंह, धर्म सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुनेश कुमार सिंह ने संबैधानिक तरीके से आंदोलन चलाने की अपील की।
विज्ञापन

 

गोंडा से मिली खबर के अनुसार, केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर दूसरे  दिन भी जाट समुदाय सड़कों पर उतरे। समाज के लोगों ने खैर अलीगढ तिराहे पर वाहनों को तिरछा लगा कर दोपहर 1 बजे जाम लगा दिया। मौके पर खैर के पूर्व विधायक सत्यपाल ने आरक्षण को जरूरी बताते हुए आंदोलन को सर्मथन देने का ऐलान किया। जगदीश सिंह, सत्यवीर सिंह सत्तो, मा. केवल सिंह, जितेन्द्र सिंह सपा, ऋषिपाल सिंह, डा. हरचरन सिंह गोरई, प्रेम सिंह तथा अन्य जाट आरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। तकरीबन दो घंटे तक जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों व राहगीरों को अधिक परेशानी हुई। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी ऊदल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान जगराम सिंह, अनोखे सिंंह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अशोक फौजदार, पुष्पेंद्र सिंह, मानव कुमार, मनोज , प्रदीप सिंह, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, मुरवार पैंठ में भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed