फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jaswant and Rishipal are the owners of property worth crores

अलीगढ़ : जसवंत व ऋषिपाल हैं करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक

Tue, 22 Mar 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jaswant and Rishipal are the owners of property worth crores
एमएलसी प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं उनकी पत्नी ओमवती यादव भी करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह भी करोड़पति हैं।
विज्ञापन

हाथरस की कोतवाली सिकंदराराऊ के रतिभानपुर निवासी जसवंत सिंह यादव दूसरी बार सपा की टिकट पर एमएलसी चुनाव लड़ रहे हैं। वे पहले जीत चुके हैं और दूसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जसवंत सिंह ने इंग्लैंड के लीड्स यूनिवर्सिटी से एमटेक व आर्स्टन विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है। खुद के पास पांच लाख नकद व पत्नी के पास 11.58 लाख रुपये नकद हैं। बैंक खाते में 5.68 लाख रुपये, पत्नी के नाम 5.19 लाख रुपये जमा हैं। खुद के नाम 30 लाख की संपत्ति व पत्नी के नाम 46.40 लाख रुपये की संपत्ति है। जसवंत सिंह के पास 20 लाख की फॉरचूनर कार व पत्नी के पास 18 लाख कीमत की इनोवा कार है। जसवंत पर 20 ग्राम सोना व पत्नी के पास 37.88 लाख रुपये के जेवरात हैं। जसवंत के नाम छह एकड़ जमीन जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये व पत्नी ओमवती के नाम 18 एकड़ जमीन की कीमत चार करोड़ रुपये है। गाजियाबाद व अलीगढ़ में करीब चार करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह मूल रूप से अतरौली के सराय ढ़ोड़ा के निवासी हैं। वे कारोबारी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। उनके खिलाफ थाना अतरौली में मारपीट समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। पिटीशन प्रोटेस्ट में उनकी तलबी हो चुकी है। उनके पास एक लाख की नकदी, पत्नी के नाम 49500 रुपये की नकदी है। बचत खाते में 62349 रुपये, पत्नी के नाम 25790 रुपये हैं। सकल आय 1,71, 649 रुपये है। 0.82 एकड़ जमीन की कीमत 65 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed