{"_id":"57bca8784f1c1b2926d50171","slug":"jana-gana-mana-leader-coined-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में गूंजा जन गण मन अधिनायक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में गूंजा जन गण मन अधिनायक...
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में गूंजा जन गण मन अधिनायक...
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के इतिहास में मंगलवार के दिन को विशेष रूप से याद किया जाएगा। देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित समूह राष्ट्रगान में एएमयू स्कूल एवं विभागों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक स्वर में ‘जन, गण, मन...’ का गायन किया। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा भी बने।
भारत सरकार के निर्देश पर एएमयू में समूूह राष्ट्रगान का आयोजन किया गया था। सुबह 10.30 बजे ही एएमयू के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक एथलेटिक्स ग्राउंड में पहुंच गए। यह क्रम 11 बजे तक चलता रहा। एएमयू के म्यूजिक शिक्षक जॉनी फॉस्टर ने अपनी टीम के साथ पहले एएमयू तराना पेश किया। उसके तुरंत समूह राष्ट्रगान शुरू किया गया। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि देश के लिए दिल में जोश है तो दिखना चाहिए।
राष्ट्रगान गाने से जोश एवं उत्साह पैदा होता है जो किसी भी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश भर के सभी शिक्षा संस्थानों में एक साथ एक ही समय पर राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है और एएमयू में इसको लेकर गहरा उत्साह है।
विज्ञापन
वीसी ने एएमयू को नंबर वन बनाने के वादे को दोहराया और कहा कि विवि के अधीन दस स्कूल संचालित हैं और उनमें चांसलर द्वारा एक हजार कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कमिश्नर सुभाष चंद्र र्श्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र एवं शिक्षकों को देखकर अपार खुशी हो रही है।
राष्ट्रगान से शरीर में उमंग का संचार होता है। अतिथियों का स्वागत स्कूली शिक्षा के निदेशक प्रो. मुहम्मद गुलरेज तथा संचालन प्रो. एफएस शीरानी ने किया। रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर, कंट्रोलर प्रो. युसुफ उज्जमा, प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान, वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर, नगमा इरफान, आमना मलिक, तनवीर नबी, फैसल नफीस, मजहर उल कमर, शमशाद निसार आजमी आदि मौजूद थे।
21 दिन में 12 से अधिक मेल
अलीगढ़। समूह राष्ट्रगान को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं यूजीसी बेहद गंभीर थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 21 दिन में 12 से अधिक ई-मेल समूह राष्ट्रगान को लेकर आए। समूह गान खत्म होने के बाद कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने स्कूलों के निदेशक प्रो. मुहम्मद गुलरेज एवं अन्य अधिकारियों को शानदार आयोजन के लिए पीठ थपथपाई।
इन स्कूलों के छात्र रहे मौजूद
एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, एएमयू सिटी स्कूल, मिंटो सर्किल, यूनियन स्कूल ब्वायज एंड गर्ल्स, एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल एवं अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड आदि।