{"_id":"5e90c4538ebc3e774051f631","slug":"jamati-came-from-rajsthan-in-aligarh-aligarh-news-ali231091245","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो राजस्थान से आया अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो राजस्थान से आया अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव?
विज्ञापन
फैज मस्जिद में जमाती मिलने के बाद सील किया गया क्षेत्र ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा
पुराने शहर के गोविंद नगर की फैज मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए रसूलपुर के जमाती की ट्रेवल हिस्ट्री में जो तथ्य अब तक सामने आए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं। वह न तो विदेश घूमकर आया और न दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ। हां, उसने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह अलीगढ़ आने से पहले राजस्थान जरूर गया था। उसके बाद अलीगढ़ आया। इस बयान के आधार पर अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि यह युवक कोरोना अपने साथ कहीं राजस्थान से तो नहीं लाया। फिलहाल, इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि वह फैज मस्जिद के अलावा शहर की चार अन्य मस्जिदों में भी रुका था। इन चारों के इमामों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद का जमाती सबसे पहले मार्च के पहले सप्ताह के मध्य में राजस्थान गया था। वहां से 11 मार्च को वापस फिरोजाबाद लौटा। इसके अगले ही दिन वह अलीगढ़ आ गया और 10 सदस्यीय जमात में शामिल होकर अलीगढ़ आ गया। यहां आने के बाद सबसे पहले वह देहली गेट के जंगलगढ़ी की नमनिया मस्जिद पहुंची। इस दौरान वह देहली गेट के जंगलगढ़ी व एडीए की बाहरवली व हारुन मस्जिद व अलबरकतिया अखाड़े वाली मस्जिद में गए। पूछताछ या जांच में जामा मस्जिद सहित अन्य किसी मस्जिद में जाने की पुष्टि नहीं हुई है। अलबरकतिया से लॉकडाउन होते ही फैज मस्जिद में आकर ठहर जाने की पुष्टि हुई है। वहीं राजस्थान से अपने घर जाने के दौरान कितने लोगों से कहां कहां मुलाकात हुई। इन सभी सवालों पर काम हो रहा है।
- कोरोना पॉजिटिव युवक की जांच व पूछताछ में स्पष्ट हो गया है कि वह अलीगढ़ में फैज मस्जिद के अलावा चार अन्य मस्जिदों में रुका था। वह राजस्थान घूमकर आया था। अब टीमों को लगाकर यह तथ्य खोजा जा रहा है कि कितने लोगों के संपर्क में आया। इसके लिए बाकी मस्जिदों के इमामों को नोटिस देकर उन्हें बुलाकर उनसे पूछताछ शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
-मुनिराज जी एसएसपी