फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jaiveer Singh became King Maker for the fourth time in a row

लगातार चौथी बार किंग मेकर बने जयवीर सिंह

Sun, 04 Jul 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jaiveer Singh became King Maker for the fourth time in a row
जिला पंचायत की राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी ठाकुर जयवीर सिंह लगातार चौथी बार किंग मेकर के रूप में सामने आए हैं। उनके प्रयास से ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद से सुधीर सिंह पीछे हटे और विजय सिंह की जीत का रास्ता आसान हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद भाजपा संकट की स्थिति में थी। उसके नौ सदस्य ही चुनाव जीत पाए थे। सपा, बसपा, रालोद एवं भीम आर्मी के 17 लोग निर्वाचित हुए थे। शेष 21 निर्दलीय थे। शुरूआती दौर में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह की पत्नी अंजू देवी का नाम अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में सामने आया।
विज्ञापन

सपा, बसपा एवं रालोद का समर्थन मिलने की चर्चा हो रही थी। कई निर्दलीयों के साथ होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन एक जून को जयवीर सिंह की मौजूदगी में जलालपुर स्थित उनके फार्म हाउस पर राजवीर सिंह राजू भैया, ठाकुर श्यौराज सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं सुधीर सिंह की गोपनीय बैठक हुई। उस बैठक के बाद सुधीर सिंह पीछे हट गए। इसके बाद ही जिला पंचायत की राजनीति भाजपा के पक्ष में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल से जिपं की राजनीति मुट्ठी में
पिछले 15 साल से जिला पंचायत की राजनीति पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की मुट्ठी में है। वर्ष 2006 में रामसखी कठेरिया को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर जिला पंचायत की राजनीति पर पकड़ मजबूत की। कठेरिया के बाद 2011 में सुधीर सिंह को अध्यक्ष बनवाया।

2016 में अपने भतीजे उपेंद्र सिंह नीटू को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया। पार्टी द्वारा जयवीर सिंह को इस बार हाथरस का प्रभारी बनाया गया था। कांटे की टक्कर में अलीगढ़ से विजय सिंह एवं हाथरस से सीमा उपाध्याय को जिताने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed