फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jahangir used to throw bamboo pitchers at the courtiers

Holi: बांस की पिचकारी से फेंकते थे जहांगीर दरबारियों पर, मुगल बादशाहों ने भी खेली होली

Fri, 15 Mar 2024 05:28 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 05:28 AM IST
सार

इतिहास में मवेशी के सींग के खोल में रंग भरकर फेंकने का जिक्र मिलता है। इसके बाद बादशाह जहांगीर ने बांस की पिचकारी बनवाई। उसमें रंग भरकर वह अपने महल में दरबारियों और राजाओं के साथ होली खेलते थे।

विज्ञापन
Jahangir used to throw bamboo pitchers at the courtiers
इतिहास की पुस्तक में राजा मुहम्मद शाह के होली खेलने की पेंटिंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुगल काल में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था। बादशाहों को रंग से परहेज नहीं था, बल्कि प्यार था। इस बात का जिक्र इतिहास में मिलता है। बादशाह जहांगीर तो बांस की पिचकारी से अपने दरबारियों पर रंग फेंकते थे। 
विज्ञापन


एएमयू के एमेरट्स प्रोफेसर व इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने बताया कि इतिहास में मवेशी के सींग के खोल में रंग भरकर फेंकने का जिक्र मिलता है। इसके बाद बादशाह जहांगीर ने बांस की पिचकारी बनवाई। उसमें रंग भरकर वह अपने महल में दरबारियों और राजाओं के साथ होली खेलते थे। बादशाह जहांगीर के अलावा बादशाह मोहम्मद शाह की भी होली खेलने की तस्वीरें मिलती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुगलकाल के फौजी भी आपस में होली खेलते थे। एक बार फौजियों ने बाजार में होली खेली। वह मस्ती में डूब गए और इससे रियाया (प्रजा) को परेशानी होने लगी। यह बात बादशाह को पता चल गई। वह काफी नाराज हुए, क्योंकि फौजियों को छावनी में ही होली खेलने की इजाजत थी। इसका जिक्र इतिहास में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग से रंगे कपड़े पहनकर नमाज पढ़ने जाते थे मौलाना हसरत
एएमयू के पूर्व छात्र मौलाना हसरत मोहानी ने अपनी गजलों में होली के रंग को तवज्जो दी है। उन्हें श्रीकृष्ण से प्रेम था। रंग से रंगे कपड़े पहनकर मौलाना हसरत मोहानी रोजाना नमाज पढ़ने जाते थे। एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने कहा कि मोहानी ने अपने मोहन से प्रेम के रंग गजलों में खूब बरसाए हैं। इसकी बानगी पढ़ें-मोसे छेर करत नंदलाल लिए ठारे अबीर गुलाल, ढीठ भयी जिन की बरजोरी औरन पर रंग डाल डाल, हमहूं जो दिये लिपटाए के हसरत सारी ये छलबल निकाल, मोपे रंग न डार मुरारी बिनती करत हूं तिहारी, पनिया भरन के जाय न देहें श्याम भरे पिचकारी, थर-थर कंपन लाजन हसरत देखत हैं नर नारी।

 
 हसरत होली बड़े ही जोश से खेलते थे। उन्होंने कहा कि हसरत मोहानी के बारे में काजी अब्दुल अब्बासी ने लिखा- ''मैंने होली की पूर्व संध्या पर हसरत को रंग से लथपथ कपड़ों में घूमते देखा। मैंने आश्चर्य से पूछा, यह क्या है, मौलाना? उन्होंने जवाब दिया, डॉ. मुरारी लाल की पत्नी ने मुझ पर रंग फेंक दिया। ''मौलाना ने अगले कुछ दिनों तक यह रंग-बिरंगी पोशाक पहनी थी और वह नियमित रूप से नमाज भी पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed