फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   its very hot, water cricis in city

गर्मी का कहर, पानी को तरसा शहर

Sun, 02 Jun 2019 02:07 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
its very hot, water cricis in city
मोहल्ला चिरागचियान में पानी भरने के लिए लगी बर्तनों की लाइन। - फोटो : Dig Vishal
ईद से पहले ही शहर के मोहल्ला चिराग चियान में 15 दिन से पानी नहीं है। अन्य इलाकों में भी पानी की किल्लत की सूचनाएं हैं। ऊपर कोट के मोहल्ला चिराग चियान में रमजान के दिनों में 15 दिन से पानी नहीं है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। अब कुछ दिन बाद ईद आने वाली है, अगर पानी की आपूर्ति सही नहीं हुई तो संकट और बढ़ सकता है। इसी तरह रसलगंज की धोबी वाली गली, पान दरीबा में नल खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


श्याम नगर वर्ड 52 में पिछले छह साल से नगर निगम एक ट्यूबवेल नहीं लगा सका है। जबकि इसके लिए जिलाधिकारी के भी आदेश हो चुके हैं। जनकपुरी नवादा में भी हैंडपंप खराब पड़े हैं। शहजमाल, भुजपुरा, जीवनगढ़, चंदनिया, मानसरोवर, ज्ञानसरोवर में भी हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन


विष्णुपुरी, बेगम बाग, लेखराज नगर में नल खराब पड़े हैं। मिशन कपाउंड, प्राग मिल कंपाउंड में पानी की पाइप लाइन नहीं है। लड़िया जयगंज में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। बसंत विहार कालोनी वार्ड संख्या 13, सूत मिल, सुरक्षा विहार, संाई विहार, में पानी का जल स्तर   गिरा है। साथ ही यहां के हैंडपंप खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना आयुक्त की अनुमति के हैंडपंप रिपेयरिंग टेंडर
नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन ने आरोप लगाया है कि बिना कमिश्नर की अनुमति के नगर निगम अधिकारियों ने 500 हैंडपंपों की रिपेयरिंग का ठेका एक ही व्यक्ति को दे दिया। यह नियम विरुद्ध है। इसकी जांच भी चल रही है। शहर में पानी की आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। स्थिति को सुधारने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 

आज भीषण गर्मी में रुला देगा बिजली संकट
भीषण गर्मी के बीच थोड़ी देर के लिए भी बिजली का चले जाना परेशानी पैदा कर देता है। रविवार को शांतिनिकेतन बिजली घर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। जबकि यही वह समय होता है जब धूप सबसे ज्यादा कहर बरपा रही होती है। विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता रतन पाल कहते हैं कि सराय मियां में सार्वजनिक शौचालय के पास बिजली के खंभे के नीची से गुजर रही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। रविवार को इसी पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सराय मियां, तुर्कमान गेट, चरखवालान आदि क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। 

ईद पर सुबह छह से आठ बजे तक बंद रहेगी शाहजमाल क्षेत्र की बिजली 
ईद के अवसर पर शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र में नमाज के दौरान सुबह छह से आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति कटी रहेगी। यह निर्णय नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है। त्योहार पर बिजली, पानी समेत अन्य इंतजामों का शनिवार को एडीएम सिटी ने निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली तो विद्युत तार भी लटके मिले। उन्होंने विद्युत विभाग को जल्द से जल्द तार कसवाने एवं अन्य फाल्टों को दूर करते हुए मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिये। नगर निगम को सफाई व्यवस्था 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने को कहा। क्षेत्र के जानवर पालकों के बाड़े भी देखे गए। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने पशु नमाज के दौरान बाड़े में रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed