{"_id":"5fc11af28ebc3e5be028d64b","slug":"it-has-become-mandatory-to-keep-500-rupees-in-the-post-office-savings-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपका भी है डाकघर बचत खाता, तो इस बात का रखें ख्याल नहीं तो कट जाएंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपका भी है डाकघर बचत खाता, तो इस बात का रखें ख्याल नहीं तो कट जाएंगे पैसे
Fri, 27 Nov 2020 08:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
डाकघर बैंक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर के बचत खाता में 500 रुपये रखने होंगे, वरना हर साल रखरखाव के लिए रुपये कटेंगे। साथ ही शून्य धनराशि होने पर खाता बंद कर दिया जाएगा। पहले बचत खाता में न्यूनतम 50 रुपये रखने का नियम था।
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जिले आते हैं, मंडल में एक प्रधान डाकघर व 74 उप डाकघर संचालित हैं। इन डाकघरों में ढाई लाख खाताधारक हैं। डाक विभाग ने अब बचत खाता में 500 रुपये रखना अनिवार्य कर दिया है। अगर खाते में 500 रुपये से कम धनराशि होगी तो 11 दिसंबर 2020 से 100 रुपये व जीएसटी के 18 रुपये कुल मिलाकर 108 रुपये खाते से काट लिए जाएंगे, जबकि शून्य धनराशि होने पर खाता बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवर अधीक्षक डाकघर एसपी पांडेय ने बताया कि नियमों में बदलाव किया गया है। डाकघर में अब 500 रुपये से नया बचत खाता खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बचत खाता में 500 रुपये से कम धनराशि जमा है, उनके खाताधारक रुपये जमा करके न्यूनतम 500 रुपये कर दें, ताकि उनके खाते से धनराशि की कटौती न हो।
विज्ञापन