फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Issue of reservation in AMU raise in Parliament

संसद में गूंजा एएमयू में आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा, दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने की थी वकालत

Fri, 08 Feb 2019 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Issue of reservation in AMU raise in Parliament
AMU - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। शुक्रवार को लोकसभा में सांसद सतीश कुमार गौतम ने इस मसले को लोकसभा में उठाया। भाजपा सांसदों ने मेज थपथपा कर सांसद की मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने जीरो आवर्स में लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एएमयू केंद्र सरकार द्वारा दिये गए बजट से संचालित है। फिर भी यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को आरक्षण नहीं दिया जाता है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरह एएमयू में भी आरक्षण का लाभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवकों को मिलना चाहिए ताकि एससी एवं एसटी वर्ग भी अपने शैक्षिक स्तर को बेहतर बना सकें और उनको शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में उचित पक्ष रखते हुए हमको एससी, एसटी वर्ग को आरक्षण दिलाने का प्रभावी पहल करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सांसद सतीश गौतम लोकसभा के बाहर भी एएमयू से संबंधित मसले उठाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed