फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Islamic scholars will not come to Tariq in the city

इस्लामिक विद्वान तारिक नहीं आएंगे शहर में

Fri, 09 Jun 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 09 Jun 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Islamic scholars will not come to Tariq in the city
तारिक फतेह के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सपा छात्र नेता जियाउररहमान व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
इस्लामिक विद्वान तारिक फतेह 11 जून को डीएस कॉलेज के सभागार में होने वाले विश्व शांति और इस्लाम संवाद कार्यक्रम में नहीं आएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते असमर्थता जताई है। इसकी सूचना उन्होंने मेल के जरिये आहूति अध्यक्ष अशोक चौधरी को दी है। 
विज्ञापन


शहर में तारिक फतेह के आगमन की खबर को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कार्यक्रम स्थल डीएस कॉलेज में बुधवार को छात्रनेताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और धरना देकर तारिक फतेह के कार्यक्रम को निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में प्रॉक्टर व एसीएम को ज्ञापन सौंपा गया। बहरहाल, अब तारिक फतेह नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, आहूति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि तारिक फतेह टोरंटो कनाडा में हैं। उन्होंने सेहत अच्छी नहीं होने का जिक्र करते हुए अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। अब वह जब भारत में होंगे, तब कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल खराब होने से बचा
 तारिक फतेह का कार्यक्रम निरस्त होने से शहर का माहौल खराब होने से बच गया। यह कहना उन लोगों का है, जिन्होंने उनके आगमन को लेकर एतराज जताया था। समाजसेवी मुजाहिद शेरवानी, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुहेब, अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी के प्रवक्ता नदीम कुरैशी सहित अन्य लोगों ने कहा था कि तारिक के बयान से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।


कलेक्ट्रेट पर बारिश में गरजे छात्रनेता
 तारिक फतेह के आगमन के विरोध में सपा छात्र नेता जियाउर्रहमान व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनुशेष शर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर आगमन को निरस्त करने की मांग की गई। प्रशासन व फतेह के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान एसीएम से नोकझोंक भी हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र व समाजसेवी बारिश में भीगते कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरोप लगाया कि तारिक को एक षड़यंत्र के तहत तारिक फतेह को बुलवाया जा रहा है। इससे एक समुदाय में आक्रोश है, इसलिए उनके कार्यक्रम को निरस्त किया जाए। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसएलओ दिलीप यादव को सौंपा गया। इससे पहले एसीएम ने डीएम को ज्ञापन देने के लिए पांच लोगों को बुलाया। इस पर छात्रनेेताओं का कहना था कि सभी लोग अंदर जाएंगे। इसी बात को लेकर एसीएम रामसूरत पांडेय से नोकझोंक हो गई। इस मौके पर सछास जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, किरनपाल सिंह, हनी यादव, पंडित विशाल गौतम, हाजी अरशान खान, मुजाहिद शेरवानी, नदीम खान, सुनील यादच, सुमित बघेल, अमित ठाकुर,  दीपक वर्मा, सलमान, आरिफ, गौरव शमर्त्र, अरबाज खान, इकबाल शमशाद, शुभम सिंह, मनोज सिंह, सूरज सिंह, मानेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed