{"_id":"5e5828f78ebc3ef3f16c6d18","slug":"invetigation-of-nuisance-given-to-sit-tension-remains-aligarh-news-ali22783756","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव की जांच एसआईटी के हवाले, तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव की जांच एसआईटी के हवाले, तनाव बरकरार
विज्ञापन
जमालपुर इलाके में रात्रि में मार्च करते पुलिस अधिकारी व आरएएफ फोर्स।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी शहर में जबरदस्त तनाव और अफवाहों का दौर कायम रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए शहर में हाई अलर्ट रखा गया है। इधर, उपद्रव के मुकदमों की विवेचना के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। वहीं, प्रशासनिक आदेश के बाद बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक क्वार्सी पैंठ नहीं लगी। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने इंटरनेट पर पाबंदी शुक्रवार रात 12 बजे तक के लिए और बढ़ा दी है।
शहर में रविवार को हुए उपद्रव के बाद ऊपरकोट व बाबरी मंडी इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ऊपरकोट और उससे सटे इलाकों में बाजार खुल गए हैं, मगर ग्राहकों की कमी के चलते रौनक नहीं लौट रही है। शाहजमाल ईदगाह के बाहर चल रहा महिलाओं का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। जीवनगढ़ पुलिया स्थित क्वार्सी बाईपास पर जाम-धरना पिछले 72 घंटे से जारी है। बृहस्पतिवार को यहां पुलिस ने धरनास्थल के पास रखे ईंट-पत्थर हटाने की कवायद की तो नोकझोंक के चलते टकराव के हालात बन गए। पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुरानी चुंगी एएमयू गेट पर चल रहा धरना भी जारी है। वहीं, पुलिस प्रशासनिक स्तर से लगातार गुंडा एक्ट, वारंट जारी करने और रेड कार्ड जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
शहर के हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। जिन स्थानों पर जाम व धरना चल रहा है, वहां पर पूरी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इंटरनेट सेवाओं पर शुक्रवार रात 12 बजे तक पाबंदी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी