फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigations being done in excess of capacity in pathology department

पैथोलॉजी विभाग में क्षमता से अधिक की जा रहीं जांचें

Thu, 29 Sep 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।विभाग में दस लोगों की तैनाती है, मगर वर्तमान में दो - तीन लोग ही मशीनों पर जांच कर रहे हैं।विभाग में लगभग सात-आठ लोगों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Investigations being done in excess of capacity in pathology department

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सालय में मरीजों को पैथोलॉजी विभाग में जांच की रिपोर्ट लेने में कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। पैथोलॉजी में खून, पेशाब, हेपेटाइटिस, बलगम, थॉयराइड की जांचें की जाती हैं। हेपेटाइटिस की रिपोर्ट में दो घंटे, तो वहीं हॉर्मोनल रिपोर्ट में दो से तीन घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में जांचों की कुल क्षमता तीन हजार है, मगर रोजाना क्षमता से अधिक लगभग चार हजार जांचें की जा रहीं हैं। जिसमें एक सैंपल में एलएफटी, वाइडल, केएफटी, सीबीसी आदि जांचे की जाती हैं। विभाग में दस लोगों की तैनाती है, मगर वर्तमान में दो - तीन लोग ही मशीनों पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग में लगभग सात-आठ लोगों की आवश्यकता है। जिससे मशीनों पर जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट तैयार करके मरीजों को दी जा सके। पैथोलॉजी विभाग सुबह आठ बजे से खुलकर शाम पांच बजे तक खुलता है, जबकि लैब के बंद होने का समय दोपहर दो बजे तक का है। विभाग में जांच के लिए पांच मशीनें हैं जिसमें एक मशीन पर दो व्यक्ति की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अनिल चौधरी के अनुसार लैब में रोजाना 20 से 25 मरीजों के बलगम की जांच कर महीने में लगभग सात सौ मरीजों की जांच की जाती है। बलगम के बारह टेस्ट करने में आठ घंटे का समय लगता है। जबकि एफवी (एसिड फास्ट वेसिला) की जांच कर अगले दिन मरीज को रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed