{"_id":"697c533a5ca3eb7a570351b6","slug":"investigation-report-collection-center-in-jn-medical-college-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मरीजों के तीमारदारों को नहीं भटकना पड़ेगा इधर से उधर, मेडिकल कॉलेज में बनेगा जांच रिपोर्ट संग्रह केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मरीजों के तीमारदारों को नहीं भटकना पड़ेगा इधर से उधर, मेडिकल कॉलेज में बनेगा जांच रिपोर्ट संग्रह केंद्र
Fri, 30 Jan 2026 12:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:15 PM IST
सार
एएमयू के मेडिकल कॉलेज में जांच रिपोर्ट संग्रह केंद्र बनेगा। यहां पर मेडिकल में कहीं भी हुई जांच की रिपोर्ट मिल जाया करेगी। अब मरीजों को तीमारदारों को जांच रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद
विस्तार
अब जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीमारदारों को जांच रिपोर्ट के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ट्रॉमा सेंटर के पास एक नया जांच रिपोर्ट संग्रह केंद्र बनेगा, जहां से सभी रिपोर्ट मिल सकेंगी। इससे तीमारदारों की भाग-दौड़ खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में अलग-अलग बीमारियों की जांच के लिए लैब अलग-अलग और दूर स्थित हैं, जहां तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जांच रिपोर्ट संग्रह केंद्र बनाया जा रहा है, जहां तीमारदार को हरेक जांच की रिपोर्ट मिलेगी। इससे आपातकालीन मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रोगियों के तीमारदारों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अभी तक इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती थी। अब तीमारदारों को अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिलेगी। समय पर जांच और रिपोर्ट मिलने से डॉक्टरों को इलाज के फैसले लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन