फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation of 27 crore scam started in forest department

वन विभाग में हुए 27 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

Fri, 06 Nov 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 27 crore scam started in forest department
वन विभाग में पौधरोपण एवं नर्सरी विकास कार्यक्रम में वर्ष 2017 से 2019 तक की अवधि में हुए करीब 27 करोड़ के घोटाले की जांच फिर शुरू हो गई है। कानपुर से आई आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी के नेतृत्व में आई 5 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को इगलास वन रेंज में कई नर्सरी और गोशालाओं का निरीक्षण कर वहां हुए पौधरोपण के फोटोग्राफ्स लिए और वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बताते चलें कि वन विभाग में वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2019-20 में हुए पौधरोपण एवं नर्सरी विकास की जांच लंबे समय से चल रही है। अब तक खैर, इगलास, अतरौली व अलीगढ़ वन रेंज में करीब 27 करोड़ का घोटाला सामने आया है। इस मामले में तत्कालीन डीएफओ श्रीधर त्रिपाठी समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार को आर्थिक अपराध शाखा कानपुर के पियो अमरनाथ यादव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने नोडल अफसर व एसडीओ सतीश कुमार के साथ इगलास वन क्षेत्र में चंद्रफरी नर्सरी, कांडली गोशाला, जमो ड्रेन, चमनपुरा से दिनाई, हाथरस ड्रेन के दोनों ओर 3 वर्षों में कराये गए पौधरोपण व नर्सरी विकास का स्थलीय निरीक्षण कर फोटोग्राफ लिए। आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि सभी फोटोग्राफ्स का रिकॉर्ड से मिलान होगा। उसके बाद आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed