फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation begins into demand for re-medical in police recruitment

पुलिस भर्ती: दोबारा मेडिकल के लिए दो लाख रुपये मांगने की जांच शुरू, ऑडियो की आवाज पहचानने की कोशिश

Mon, 12 May 2025 01:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 01:00 PM IST
सार

ऑडियो से संबंधित समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने एसपी यातायात को जांच के निर्देश दिए। पुलिसकर्मी ऑडियो में शामिल व्यक्ति की बातचीत के आधार पर आवाज पहचान के लिए एडी कार्यालय भी पहुंचे।

विज्ञापन
Investigation begins into demand for re-medical in police recruitment
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के मेडिकल फिटनेस में फेल अभ्यर्थियों से री-मेडिकल में पास कराने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने संबंधी ऑडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऑडियो को स्वास्थ्य विभाग ने सही नहीं माना था, लेकिन अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एसपी यातायात को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह ऑडियो 28 अप्रैल को वायरल हुआ। बातचीत के आधार पर बताया जा रहा है कि यह ऑडियो मेडिकल में फेल हुए अभ्यर्थी के रिश्तेदार व एडी हेल्थ कार्यालय के कर्मचारी का है। इसके वायरल होने पर उसी दिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह कहते हुए बात खत्म कर दी कि ऑडियो सत्य नहीं लग रहा। फिर भी सच्चाई की जांच करा लेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, ऑडियो से संबंधित समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने एसपी यातायात को जांच के निर्देश दिए। इसी क्रम में 10 मई को पुलिसकर्मी ऑडियो में शामिल व्यक्ति की बातचीत के आधार पर आवाज पहचान के लिए एडी कार्यालय भी पहुंचे। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम यही कहते हैं कि प्रकरण में जांच शुरू की गई है। सभी पक्षों से बात की जाएगी। पहले पहचान के प्रयास हो रहे हैं। जो सही होगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed