फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Internet service in buses now

अब बसों में भी इंटरनेट सेवा

Sun, 11 Jun 2017 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 11 Jun 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
Internet service in buses now
जेसीटीएसएल बस - फोटो : अमर उजाला
यतीश शर्मा 
विज्ञापन

परिवहन निगम भी अब अपने यात्रियों को वाईफाई की सुविधा देने जा रहा है। यह सेवा सिर्फ बस स्टैंड पर ही नहीं बल्कि यात्रा करने के दौरान भी यात्रियों मिलेगी। आधिकारिक सूत्र बताते हैं  कि अगले माह तक रोडवेज की बसों में वाईफाई कनेक्शन लगा दिए जाएंगे।

अभी तक रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मुफ्त वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए परिवहन निगम न सिर्फ बस स्टैंडों बल्कि बसों में भी यात्रियों को वाईफाई की सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत वाईफाई कनेक्शन लगाने का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। मसूदाबाद बस स्टैंड पर वाईफाई कनेक्शन लगा दिया गया है। अगले माह बसों में भी वाईफाई लगाने का काम हो जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने मुंबई की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहेगी पल-पल की जानकारी
अभी तक रोडवेज की बस के बारे में जानकारी करने के लिए अधिकारियों को चालक-परिचालक से फोन पर बात करनी पड़नी पड़ती थी। कई बार चालक-परिचालक बस को खड़ी करके घर चले जाते थे। इसके कारण बस अड्डे पर यात्रियों को बस का अभाव भी झेलना पड़ता है। बस में वाईफाई लगने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करने में अधिकारियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा ज्यादा फायदा
 परिवहन निगम की बसों को वाईफाई से लैस करने के पीछे ग्रामीणों को भी मुफ्त इंटरनेट की सेवा देना है। वाईफाई लगी रोडवेज की बसें ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धारित स्थानों पर कुछ देर के लिए खड़ी होती है। इस तरह उस क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को भी मुफ्त में वाईफाई सेवा मिलेगी और इसका लाभ उठा पाएंगे। बसों में लगी वाईफाई की पूरी फ्रीक्वेंसी पूरी खोली जाएगी ताकि दूर तक के ग्रामीण इसका लाभ उठा सके।


परिवहन निगम का प्रयास है कि यात्रियों को मिलने वाली इंटरनेट सुविधा का कनेक्शन टूटने न पाए। इसके तहत ही बसों को भी वाईफाई से लैस किया जा रहा है। बस स्टैंडों के बाद बसों में वाईफाई लगाने का कार्य शुरू अगस्त तक शुरू हो जाएगा। 
-अतुल त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed