फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Internet closed again in aligarh from 12 am to 5 pm today

अलीगढ़ः आज रात 12 बजे से कल शाम 5 बजे तक इंटरनेट फिर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Thu, 26 Dec 2019 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 Dec 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Internet closed again in aligarh from 12 am to 5 pm today
अलीगढ़ में मार्च निकालते सैन्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर शहर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में हाई अलर्ट के तहत सेक्टर स्कीम प्रभावी रखी गई है और 83 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 32 जोनल मजिस्ट्रेट शहर में तैनात किए गए हैं। शहर में एएमयू, जमालपुर, शाहजमाल, ऊपरकोट पर विशेष इंतजाम रखे जा रहे हैं। आरएएफ की एक अतिरिक्त कंपनी की मांग की गई है। वहीं, पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती पूर्व की तरह यथावत रहेगी। खुफिया तंत्र को अलर्ट कर शहर के समुदाय विशेष बाहुल्य इलाकों से इनपुट जुटाया जा रहा है। इंटरनेट सेवाएं भी बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक, शहर में धारा 144 लागू है। किसी भी चौराहा, सार्वजनिक स्थल पर अधिक लोगों को एक साथ खड़े होने की इजाजत नहीं है। जनता से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें।  सोशल मीडिया और व्हाट्सएप, फेसबुक पर लोग अफवाहें न फैलाएं, इसे लेकर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर निगाह रखी जा रही है। समुदाय विशेष बहुल इलाकों जमालपुर, रसलगंज, शाहजमाल, लाल डिग्गी, शमशाद मार्केट आदि में पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहेगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हर आधा घंटे बाद हालात की रिपोर्ट एडीएम सिटी कार्यालय को बतानी होगी। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा चुके हैं। शहर में देर शाम एसपी सिटी अभिषेक के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व आरएएफ  की टुकड़ियों ने अलग-अलग रूट मार्च व फ्लैग मार्च कर लोगों को सतर्कता का अहसास कराया। सबसे अधिक फोकस एएमयू सर्किल से लेकर जमालपुर व ऊपरकोट में रखा गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार किसी को कानून नहीं तोड़ने दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्वक नमाज पढ़कर अपने घरों को जाएं। इसके अलावा शहर के पुराने इलाके में 8 ड्रोन, 18 वीडियो व 150 सीसीटीवी कैमरे एक्टिव किए गए हैं जो पूरी तरह निगरानी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शाम पांच बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद
जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच  बजे तक इंटरनेट बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लोग  सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर शहर का माहौल खराब न कर सकें, इसको देखते हुए इंटरनेट बंद रखने का फैसला लिया गया है। शाम पांच बजे से इंटरनेट को खोल सुचारु करवा दिया जाएगा। बता दें कि विरोध प्रदर्शन के चलते पूर्व में 15 दिसंबर की रात से 22 दिसंबर की रात तक इंटरनेट सेवा बंद रही थी।

अलीगढ़ में अभी नुकसान का हिसाब-किताब नहीं
15 दिसंबर को एएमयू में हुए बवाल और पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शाहजमाल और चरखवालान में पत्थरबाजों द्वारा किए गए नुकसान को लेकर अभी प्रशासन ने हिसाब-किताब तैयार नहीं किया है। शासन ने नुकसान की भरपाई पत्थरबाजों से करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर पत्थरबाजों को चिह्नित करने में जुटा है। बवाल में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। बता दें कि चरखवालान में पत्थरबाजों ने एक बाइक और कई कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। एएमयू में भी इसी प्रकार का उपद्रव मचाया गया था। वहां सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए थे। इधर, बताया यह भी जा रहा है कि एएमयू में उन्मादी भीड़ को काबू करने के लिए जो आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। उनकी भी कीमत उपद्रवियों से ही वसूल की जाएगी।


रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी हाई अलर्ट
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों की स्थानों पर खुफिया पुलिस को लगाया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ का अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। सभी आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। ट्रेनों में भी स्क्वार्ड ड्यूटी में जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक अलर्ट को देखते हुए स्टेशन पर तैनाती बढ़ाई गई है। लोकल पुलिस का भी जरूरत पड़ने पर सहयोग लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed