{"_id":"5d278caa8ebc3e6caa3ba405","slug":"international-potato-centre-will-be-open-in-agra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आगरा में खुलेगी इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की शाखा, पांच हजार गांवों को किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आगरा में खुलेगी इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की शाखा, पांच हजार गांवों को किया जाएगा विकसित
Fri, 12 Jul 2019 05:20 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की शाखा खोलने की तैयारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार जायसवाल ने किसान हित में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लोक भवन लखनऊ में मुलाकात की। बातचीत के दौरान आलू निर्यात केंद्र, गो-पालन, मॉडल गांव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वार्ता में सीएम ने आगरा में इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की शाखा खोलने के प्रति आश्वस्त किया। इस शाखा के जरिए आलू का विकास नई तकनीकी निर्यात का केंद्र बनेगा। इसमे अमेरिका, पेरू आदि कई देश सम्मिलित हैं। गो-आधारित जैविक खेती में किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में पांच हजार गांवों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही लक्ष्य भी निर्धारित किए जाएंगे। इन गांवों में कृषि विवि में अध्यनरत छात्रों को बीस सप्ताह अनिवार्य रूप से गावों में किसानो के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। विवि के कुलपतियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जो किसानों और ग्राम विकास में नींव का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
सीएम ने जनपदों में जिलाधिकारी और कृषि विभाग और पशुपालन अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने और समस्याओं के समाधान कराने के लिए समन्वय बनाने के लिए कहा और अपेक्षित कार्यवाही के अभाव में शासन में वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करने को कहा।
सीएम ने वार्ता के दौरान बताया कि किसान सम्मान निधि और किसान हित की सरकारी योजनाओं में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया जाएगा। एफपीओ को विकसित करने के लिए शासन से नियमों का सरलीकरण किए जाने के बारे में चर्चा हुई, जिस पर सीएम ने पूर्ण रूप से आश्वस्त किया। सरलीकरण से किसानों को माल खरीदने और विक्रय में दलालों से मुक्ति और सही कीमत मिलेंगी। वार्ताकार मंन्त्री भाकि संघ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।