फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International conference in AMU on 25 and 26 February

AMU: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 व 26 फरवरी को, 100 ईयर्स ऑफ द वेस्टलैंड, यूलिसिस एंड जैकब्स रूम पर होगी चर्चा

Thu, 23 Feb 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

एएमयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इससे पहले बीसवीं सदी के लेखक टीएस इलियट, जेम्स जॉयस और वर्जीनिया वूल्फ के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन
International conference in AMU on 25 and 26 February
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘100 ईयर्स ऑफ द वेस्टलैंड, यूलिसिस एंड जैकब्स रूम’ विषय पर 25 व 26 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इससे पहले बीसवीं सदी के लेखक टीएस इलियट, जेम्स जॉयस और वर्जीनिया वूल्फ के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. एसजेडएच आबिदी ने कहा कि इलियट का काम आधुनिक युग की शुरुआत के कारण विश्व युद्ध, शहरीयता और विश्वास की हानि से उत्पन्न विघटन से आधुनिक मनुष्य के संकट का एक परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के प्रो. अमीना काजी अंसारी ने साहित्यिक दृष्टिकोण से आधुनिक शब्द के निहितार्थ पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


वर्जीनिया वूल्फ एंड हर रिफ्लेक्शंस ऑन मॉडर्न वुमन पर बोलते हुए डॉ. अदीबा फैयाज ने ‘ए रूम ऑफ वन्स ओन’ और ‘मिसेस डलाय’ के सन्दर्भ में वर्जीनिया वूल्फ की आधुनिक महिला की समझ के आलोक में चर्चा की। मोहम्मद दानिश इकबाल और डॉ. मोहम्मद आसिफ ने अंग्रेजी साहित्य में आधुनिकतावादी हस्तक्षेप पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed