फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector reached railway track to commit suicide

Aligarh: न्यायिक अधिकारी पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप, जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा दरोगा

Tue, 17 Sep 2024 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 08:57 PM IST
सार

दरोगा का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी रिमांड स्वीकृत नहीं किया गया तथा अभद्र व्यवहार की मर्यादा पार कर आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया।

विज्ञापन
Inspector reached railway track to commit suicide
दरोगा को ट्रैक से हटाते सिविल लाइन इंस्पेक्टर व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी में तैनात एक दरोगा 16 सितंबर की शाम एक न्यायिक अधिकारी के पास आरोपियों की रिमांड लेने के लिए पहुंचा था। दरोगा का आरोप है कि इस दौरान न्यायिक अधिकारी ने उनके साथ काफी अभद्र व्यवहार किया। इससे आहत होकर वह जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान थाना बन्ना देवी पुलिस ने वहां पहुंचकर दरोगा को बचा लिया। यह मामला 17 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी संजीव सुमन जिला जज से मिलने पहुंचे। जिला जज ने एसएसपी से लिखित में पूरे मामले की जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी में तैनात दरोगा सचिन कुमार का आरोप है कि एक मामले में पांच आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कराने के लिए 16 सितंबर की शाम को न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश हुआ, लेकिन न्यायिक अधिकारी ने रात 10 बजे तक न्यायालय में रोके रखा। हर 10 मिनट बाद अपने विश्राम कक्ष में बुलाकर अभद्र व्यवहार किया। न्यायिक अधिकारी ने आरोपियों को फर्जी पकड़कर लाने की बात कही, जबकि आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी बरामद हुई थी और उनका आपराधिक इतिहास है। 
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर आत्माहत्या करने पहुॅचे दरोगा को ट्रेक से हटाते सिविल लाइन इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी रिमांड स्वीकृत नहीं किया गया तथा अभद्र व्यवहार की मर्यादा पार कर आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया। दरोगा जब आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो थाना बन्नादेवी पुलिस ने उसे बचा लिया। यह मामला 17 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एसएसपी ने पूरी जानकारी जिला जज को दी। 
 

दरोगा की ओर से न्यायिक अधिकारी के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले को लेकर जिला जज से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी है। जिला जज ने लिखित में पूरी जानकारी मांगी है।  - संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed