अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई जाएंगी यात्री सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में ट्रेनों के संचालन में होने वाली परेशानी को विंडो निरीक्षण के माध्यम से जाना है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य स्थानों पर समय से पहुंचने के लिए रेलवे वचनबद्ध है। यह बात शनिवार को निरीक्षण को आए रेलवे के जीएम एके सक्सेना पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि कोहरे ट्रेन संचालन में जो कर्मचारियों को समस्याएं आती है, उनके निदान के लिए अफसरों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी समस्याओं को रखकर उनके निदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होने वाले वार्षिक में यह देखा कि यात्रियों के लिए किन सुविधाओं की जरूरत है। इसको जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
इससे पूर्व उन्होंने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक से निरीक्षण शुरू करते हुए पार्सल घर के बाद बने पैसेंजर हाल में पहुंच गए। पैसेंजर हाल में यात्रियों के लिए कम कुर्सी होने पर उन्होंने कहा कि यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई जाए।
फर्श में लगे नट बोल्टों को तत्काल हटाएं, जिससे यात्रियों को चोट न लगे। इसके बाद वह पार्सल रूम में पहुंच गए। जहां पुराने वाहनों और फाइलों के गढ्ढर को देख उनके बारे में चीफ पार्सल सुपरवाइजर सुनील कुमार से पूछा। इस पर जवाब दिया गया कि इस वाहनों की नीलामी इसी माह होनी है और फाइलों की नीलामी को तारीख निर्धारित की जाएगी। होना बाकी है।
करीब दस मिनट के निरीक्षण के बाद वह खुर्जा के लिए रवाना हो गए। कोहरे के कारण जीएम रेलवे मगध एक्सप्रेस से करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इस दौरान डीटीएम राजेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरके पाठक, सीएमआई संजय शुक्ला आदि स्थानीय रेलवे स्टेशन के दर्जन भर अधिकारी मौजूद रहे।