फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inquiry committee constituted in case of polluted water supply in Jeevangarh

अलीगढ़ः जीवनगढ़ में दूषित जल आपूर्ति के मामले में जांच कमेटी गठित

Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inquiry committee constituted in case of polluted water supply in Jeevangarh
जीवनगढ़ में दूषित जल आपूर्ति के मामले की जांच के लिए नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। स्थानीय पार्षद ने मृत बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जीवनगढ़ क्षेत्र के पार्षद शाहिद मलिक ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर दूषित जल आपूर्ति के मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जल निगम एवं नगर निगम के जेई से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इसकी वजह से छह वर्षीय अफ्फान की मौत हो गई और 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।
विज्ञापन

अभी भी कुछ बच्चों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अफ्फान इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मृत बच्चे के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पार्षद के साथ हेमेंद्र गौतम, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। पार्षद की मांग पर नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त एवं सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह को जांच सौंपी है। पार्षद ने लिखित में शिकायत कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम, 8 मरीज को दी दवा
दूषित पानी पीने से बीमारी की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जीवनगढ़ में पहुंची। आशाओं के माध्यम से मोहल्ले का सर्वे किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि टीम को मोहल्ले में 8 मरीज मिले, जिन्हें दवाएं दी गई। एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी विभाग की टीम स्वास्थ्य जांच करने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed