{"_id":"66e574a6c617586d3107849e","slug":"innocent-child-dies-due-to-electric-shock-in-wall-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीवार में आया करंट, पास में खेल रहा मासूम आया चपेट में, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीवार में आया करंट, पास में खेल रहा मासूम आया चपेट में, हुई दर्दनाक मौत
Sat, 14 Sep 2024 05:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
दक्ष घर में पक्की दीवार के पास खेल रहा था। उस दीवार में बिजली का करंट आ गया। बिजली का करंट लगने से मासूम दक्ष की मौत हो गई। दक्ष को मृत अवस्था में देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम दक्ष
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवार में नमी बढ़ गई। दीवार में अचानक करंट आ गया। दीवार के पास खेल रहे मासूम को करंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गंगीरी के गांव रतरोई निवासी रजनेश कुमार का 6 वर्षीय बेटा दक्ष कुमार 14 सितंबर की सुबह घर में पक्की दीवार के पास खेल रहा था। उस दीवार में बिजली का करंट आ गया। बिजली का करंट लगने से मासूम दक्ष की मौत हो गई। दक्ष को मृत अवस्था में देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक दक्ष छोटी बहन, मां-बाप को रोते-बिलखते छोड़ गया। मासूम दक्ष का गांव में ही अतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन